जिस राम मंदिर आंदोलन के जरिए बीजेपी ने देश की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई और सत्ता तक पहुंची, उसी राम मंदिर ट्रस्ट में अब नए CEO की नियुक्ति को लेकर सियासत तेज हो गई है. पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है, लेकिन उनकी नियुक्ति के बाद विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा और ट्रस्ट से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इसे नया राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश शुरू कर दी है.