किसानों और सरकार की पांचवें दौर की बैठक जारी

  • 4:21
  • प्रकाशित: दिसम्बर 05, 2020
किसानों और केंद्र सरकार के बीच आज पांचवें दौर की बैठक हो रही है. सरकार की 40 किसान नेताओं के साथ विज्ञान भवन में यह बैठक जारी है. सूत्रों के अनुसार, सरकार आज किसानों को MSP और मंडी पर लिखित आश्वासन दे सकती है. इससे पहले आज सुबह PM आवास पर किसान आंदोलन को लेकर एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल मौजूद थे.

संबंधित वीडियो