केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक आक्रामक रणनीति तैयार की है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर एक कंटेनमेंट प्लान तैयार किया है. इसके मुताबिक, जिन इलाकों में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, उस जगह पर कंटेनमेंट एरिया और बफर जोन बनाया जाएगा. कंटेनमेंट एरिया को कम से कम 28 दिन के लिए सील किया जाएगा.