पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt. Amarinder Singh) तीन नए किसान कानूनों (Farm Laws) के विरोध में आज धरने पर बैठ गए हैं. संसद में बिल पास होने के पहले से ही देश के कई राज्यों में किसान इसके खिलाफ विरोध कर रहे हैं. बिलों के संसद में पास होने के लगभग एक हफ्ते बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को इन पर हस्ताक्षर करके इन्हें कानून बनाने की अपनी मंजूरी दे दी. विपक्षी पार्टियां लगातार इन बिलों को वापस लिए जाने की मांग कर रही थीं.