चुनाव आयोग को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CEC पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा चुनाव आयोग का विवाद लोकतंत्र और देश के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है जिस पर कांग्रेस आर-पार की लड़ाई लड़ेगी. वहीं बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर झूठ फैलाने और देश में भ्रम का माहौल बनाने का आरोप लगाया.