बिहार के छपरा में माही नदी पर बना बांध टूटा, 11 पंचायतों के हजारों लोग प्रभावित

  • 5:41
  • प्रकाशित: सितम्बर 07, 2026

बिहार के सारण जिले में सरयू, गंगा और गंडक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इससे जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है. दरियापुर और दिघवारा प्रखंड में माही नदी का बांध टूटने के बाद आसपास के इलाकों में हालात और बिगड़ गए हैं. कई जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने सारण के प्रभारी मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव रविवार को जिले में पहुंचे. उन्होंने दरियापुर और दिघवारा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बांध टूटने वाले स्थानों का भी निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने प्रभारी मंत्री को बाढ़ की मौजूदा स्थिति और प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में लोगों तक जरूरी सुविधाएं लगातार पहुंचाई जा रही हैं.

संबंधित वीडियो