मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. राज्य की 243 सीटों पर तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का 3 नवंबर और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होगी. 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. आयोग ने वोटिंग का समय भी बढ़ा दिया है. मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है.