Bareilly Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के बरेली में हुए दंगे के बाद योगी सरकार ने तौकीर रजा के करीबियों पर कड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। नफीस खान, जो खुद को डॉक्टर बताता था और पुलिस को हाथ काटने की धमकी देता नजर आया था, अब उसी पर धोखाधड़ी (IPC 420) का मामला दर्ज हो सकता है। बिना डिग्री के 'डॉ खान ऑप्टिकल' चला रहा था, जिसे अब सील कर दिया गया है। वहीं बरेली हिंसा के मास्टरमाइंड नदीम को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसकी परेड निकाली और उसका बारात घर 'हमसफर' व मस्जिद के पास की 4 दुकानों को सील कर दिया गया है। बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी भी चल रही है। फरहत, जिसने तौकीर रजा को अपने घर में छिपाया था, अब उसका करोड़ों का बंगला सील कर दिया गया है और वहां भी बुलडोजर की आहट सुनाई दे रही है। योगी सरकार का संदेश साफ है – जो दंगा करेगा, उसका हिसाब पूरा होगा।