बांग्लादेश में फायरिंग अभ्यास बना हादसा, टैंक से गोलीबारी के दौरान 2 सैनिकों की मौत

  • 0:53
  • प्रकाशित: सितम्बर 09, 2026

बांग्लादेश में सेना के फायरिंग अभ्यास में दौ सैनिकों की मौत हो गई. ये हादसा चटगांव में बुधवार को हुआ. जानकारी के अनुसार, हाटहजारी फील्ड फायरिंग रेंज में चीनी टैंक 59 से ये हादसा हुआ है.  इस हादसे में एक बांग्लादेशी सैन्य अधिकारी घायल भी हुआ है. इस अधिकारी को इलाज ढाका के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल में हो रहा है. बांग्लादेशी सेना के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब फायरिंग रेंज में टैंक से गोलियां चलाई जा रही थीं. घटना की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. अभी यह साफ नहीं है कि फायरिंग के दौरान हादसा किस वजह से हुआ.

संबंधित वीडियो