लड़की से छेड़छाड़, 15 km तक किया पीछे, गाड़ी तोड़ी... नासिक में मंदिर से लौट रहे परिवार पर हमला

  • 4:22
  • प्रकाशित: जुलाई 14, 2026

महाराष्ट्र के नासिक जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल इगतपुरी से कानून व्यवस्था को पूरी तरह तार-तार करने वाली एक बेहद खौफनाक और डराने वाली वारदात सामने आई है. वीकेंड पर इगतपुरी के प्रसिद्ध भवाली डैम में अपने परिवार के साथ घूमने गए पर्यटकों पर कुछ मनचलों ने न सिर्फ जानलेवा हमला किया, बल्कि उनसे सरेआम लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाशों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपियों ने करीब 15 किलोमीटर तक उनकी कार का पीछा किया और लोहे की रॉड व बेसबॉल स्टिक से हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से परिवार सदमे में है.