नासिक में हमला, 15KM तक किया पीछा... पीड़ित महिला ने बताया, आखिर हुआ क्‍या?

  • 12:33
  • प्रकाशित: जुलाई 14, 2026

देश के अलग-अलग हिस्सों से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली 4 बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. हर जगह एक ही पैटर्न - छेड़छाड़ का विरोध करने पर जानलेवा हमला.

1. नासिक, महाराष्ट्र - इगतपुरी
भावली डैम घूमने गए 8 लोगों के परिवार पर हमला. एक महिला से 2 बाइक सवारों ने छेड़छाड़ की. विरोध करने पर पहले मारपीट, फिर 15 km तक पीछा. आरोपियों ने कार के आगे गाड़ी लगाकर रोड से हमला किया. कार का शीशा तोड़ा. गाड़ी में 4 बच्चे भी थे. पीड़ित किसी तरह जान बचाकर निकले. नासिक पुलिस ने वीडियो और टेक्निकल एनालिस के बाद 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है बाकी आरोपियों की तलाश भिवंडी-वाड़ा में चल रही है.

2. सागर, मध्यप्रदेश - देवरी बस स्टैंड
बस स्टैंड पर खड़ी बस में एक शख्स 2 लड़कियों के पास जाकर अश्लील हरकतें करने लगा. एक लड़की ने देखा तो दूसरी ने तुरंत थप्पड़ मारा. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा.

3. दिल्ली - मयूर विहार फेज 3
रविवार देर रात 10-15 लोग कॉलोनी में घुसे. आरोप है कि कुछ लोगों ने एक लड़की से छेड़छाड़ का विरोध किया था, जिसके बाद आरोपी बदला लेने साथियों के साथ आए. जमकर तोड़फोड़ और मारपीट हुई. एक 10 साल का बच्चा गंभीर हालत में ICU में है. दिल्ली पुलिस CCTV खंगाल रही है.

4. गाजियाबाद - मधुबन बापूधाम
पुलिस चौकी के सामने राजकुमार नाम का शख्स खून से लथपथ तड़पता रहा. आरोप है कि नशे में ऑटो वाले से झगड़े के बाद चौकी का कांच तोड़ने से हाथ कटा. आधे घंटे तक कोई मदद को आगे नहीं आया. अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई. पुलिस कह रही है जांच जारी है.ये घटनाएं सोचने पर मजबूर करती हैं कि विरोध करने पर भी जान का खतरा है. कानून का डर खत्म हो चुका है और संवेदनहीनता चरम पर है.