जापान के आइची-नागोया में हो रहे एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन पुरुषों की 10m एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. यह भारत का जारी खेलों में तीसरा सिल्वर है. इससे पहले, शुरुआती दिन भारत ने दो सिल्वर जीते थे और दोनों ही शूटिंग से आए थे. भारत को और मेडल मिलने की उम्मीद है. पहले दिन मिले दो सिल्वर मेडल (जिनमें एलावेनिल वलारिवन दोनों में शामिल थीं) से उत्साहित टीम इंडिया को अब पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट से और मेडल की उम्मीद है, साथ ही MMA में भी मेडल पक्का है.