बूंदी में पिछले 3 दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग-52 के हिण्डोली से देवली सीमा क्षेत्र तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है. बुलडोजर अभियान के बीच पूर्व मंत्री चांदना ने इंची टेप नापी और सड़क पर ही नपाई शुरू कर दी. सड़क किनारे मकानों की खुद दूरी नापी. उन्होंने आश्वासन दिया कि गरीबों के साथ अन्याय नहीं होगा.