अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस वार्ता कर बताया कि एक सवाल सबके मन में है कि क्या दिल्ली में बाढ़ का खतरा है? इसको दो फैक्टर से देखना पड़ता है. एक तो ये कि दिल्ली के अपने अंदर कितनी बारिश हो रही है और दूसरा दिल्ली में बाढ़ का खतरा जो है, वो केवल दिल्ली की अपनी बारिश पर कम, हरियाणा से यमुना में आने वाले पानी पर ज्यादा निर्भर है.