NDTV-Dettol 'बनेगा स्वस्थ इंडिया' अभियान के 8वें सीजन का शुभारंभ और 12 घंटे के 'स्वस्थ भारत, सम्पन्न भारत' टेलीथॉन की शुरुआत करते हुए कैम्पेन अम्बैसडर अमिताभ बच्चन ने कहा कि हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है, हमारी दुनिया वो नहीं रही जिसे हम पहचानते थे. इस संकट से हमें जो सबसे बड़ी सीख मिली वो ये कि स्वास्थ्य वह सबसे बड़ा उपहार है जो हम सहेज सकते हैं और एक-दूसरे को दे भी सकते हैं.