सपा में मचे घमासान के बीच अमर सिंह ने लखनऊ में कहा कि मैं एक साथ पांच विचारधाराओं के साथ नहीं हूं. उन्होंने कहा कि मैं चोर दरवाजे से राजनीति करने का आदी नहीं हूं. हालांकि इसके साथ ही जोड़ा कि राजनीति काफी क्रूर और निर्मम हैं. इसके साथ ही कहा कि मैं अखिलेश की उन्नति में बाधक नहीं हूं.