समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का नया और अलग अंदाज देखने को मिला है. अखिलेश यादव आमतौर पर सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी में नजर आते हैं. लेकिन हाल ही में अखिलेश यादव एयरपोर्ट पर ब्लैक जींस और व्हाइट टी-शर्ट लुक में नजर आए, तो लोग उन्हें देख हैरान रह गए. इस दौरान कुछ लोग उनके साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आए. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब अखिलेश यादव का ऐसा जुदा अंदाज नजर आया है. जींस और टी-शर्ट में अखिलेश यादव के इस लुक को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. अब अखिलेश यादव के नए लुक से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.