Akhilesh Yadav on Prateek Death: छोटे भाई की संदिग्ध मौत पर भावुक हुए अखिलेश यादव, बोले- उसे बचपन से देखा हूं

Akhilesh Yadav on Prateek Yadav Death: सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन की खबर सुनकर भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि प्रतीक एक मेहनती और स्वास्थ्य के प्रति सजग नौजवान थे, जो जीवन में आगे बढ़ना चाहते थे. उनकी असमय और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है. अखिलेश ने कहा कि यह उनके लिए निजी तौर पर बहुत बड़ा आघात है. उन्होंने साफ कहा कि परिवार जो भी कानूनी फैसला करेगा, उसी के तहत आगे की कार्रवाई होगी.

संबंधित वीडियो