कानपुर हिंसा के सिलसिले में पुलिस अब तक 30 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने इस मामले में कुल 3 एफआईआर दर्ज की है. जिसमें 36 लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई करेगी. शुक्रवार को बीजेपी प्रवक्ता नुपूर शर्मा की विवादित टिप्पणी पर कानपुर में हिंसा भड़क गई थी. अब इसी मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की भी बात कही जा रही है.