Abhijeet Dipke Typhoid: पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया है. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पोस्ट पर दी. दीपके ने एक्स पोस्ट पर साझा किए गए वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि मुझे टाइफाइड हो गया है. लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने वीडियो में कहा कि मेरी तबीयत खराब थी. जिसकी जांच रिपोर्ट अब आ गई है. जांच रिपोर्ट में मुझे टाइफाइड बताया गया है. जिसका इलाज चल रहा है. सुबह-शाम इलाज चल रहा है.