हॉर्मुज पर किसका कब्जा रहेगा...? अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुई जंग अब इस मुद्दे पर और भड़क रही है. ऐसे में मिडिल ईस्ट के हालात और खतरनाक हो गए हैं. सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से दुनिया के सबसे संवेदनशील जलमार्ग 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच जंग बेहद हिंसक हो चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया धमकियों पर पलटवार करते हुए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघ्ची ने बेहद तल्ख लहजे में मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिससे इस क्षेत्र में सीधे सैन्य टकराव और महायुद्ध की आशंका गहरा गई है. इस बीच ईरान ने ओमान में 2 तेल टैंकरों को निशाना बनाया है, जिसमें 1 भारतीय की भी मौत हो गई है.