आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी नेताओं को राज्यों की ज़िम्मेदारी सौंप दी है. खुद केजरीवाल पंजाब का ज़िम्मा अपने पास रखेंगे, जबकि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गोवा की जिम्मेदारी दी गई है.