उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश विरोधी ताकतों पर सीधा हमला किया है. उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है और इसमें सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है. सीएम योगी के मुताबिक, फेक अकाउंट बनाकर जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है. इसका मकसद भारत की प्रगति रोकना है. उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत, अमेरिका और चीन टॉप-3 इकोनॉमी में होंगे. इसी प्रतिस्पर्धा में भारत को रोकने के लिए साजिशें होंगी.