सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत!

  • 10:43
  • प्रकाशित: सितम्बर 07, 2026

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने के बाद ग्राउंड रिपोर्ट में इस पूरे पीजी हब की खतरनाक हकीकत सामने आई है. रिपोर्टर ने बताया कि यह इलाका डीयू छात्रों का सबसे बड़ा पीजी हब है, लेकिन यहां की इमारतें पूरी तरह से डेथ ट्रैप बनी हुई हैं.निर्माण गाइडलाइंस की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. 60 गज से छोटे प्लॉट पर सिर्फ ग्राउंड + 2 फ्लोर की इजाजत है, जबकि यहां 4-5-6 मंजिला इमारतें एक-दूसरे से सटी हुई खड़ी हैं. स्टिल्ट पार्किंग की जगह नीचे सिर्फ दुकानें हैं. लोहे के सरियों पर टेम्परेरी पैनल लगाकर 2.5 फीट का छज्जा बाहर निकाल कर उसे कमरा बना दिया गया है, जिसमें 5-6 छात्र रहते हैं. दरवाजे और सीढ़ियां इतनी संकरी हैं कि एक बार में एक आदमी भी मुश्किल से निकल पाए, फायर एग्जिट, फायर सिलेंडर जैसा कोई इंतजाम नहीं है. तारों का जाल हर जगह बिछा है और दिन में भी रोशनी नहीं आती. JCB तक को मलबा हटाने के लिए निकलने की जगह नहीं मिल रही.इस हादसे के कई दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आए हैं - एक महिला का मलबे के सामने रोते हुए वीडियो, और एक छात्र का मलबे में दबे-दबे ही खुद का वीडियो बनाकर मदद मांगना. हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

संबंधित वीडियो