केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि भारत ने स्वदेशी 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है और इसे अन्य देशों के साथ साझा करने के लिए तैयार है. जॉन्स हॉपकिन्स स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज में छात्रों के साथ बातचीत में सीतारमण ने कहा, "कहानी (भारत के 5 जी की) जनता तक पहुंचनी बाकी है."