आगामी विधानसभा चुनावों में और उसके बाद 2024 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी क्या अकेले चुनाव लड़ेगी या गठबंधन में चुनाव लड़ेगी. अभी तक विपक्षी एकता की बात हो रही थी और मिलजुलकर मोदी सरकार को, बीजेपी को हराने की बात हो रही थी, लेकिन अब अकेले चुनाव लड़ने की बात भी सामने आ रही है. आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव डॉ संदीप पाठक से एनडीटीवी ने इस बारे में बातचीत की.