तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल सालों से लोगों को हंसाता आया है. चाहे रियल लाइफ में एक्टर की जिंदगी में कोई भी परेशानी आए. लेकिन हाल ही में शो की शूटिंग रोकनी पड़ी क्योंकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर को मां की याद आ गई. दरअसल, शो में बाघा का किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया को शूटिंग के दौरान दिवंगत मां की याद आ गई, जो उन्हें बाघा के रोल में पसंद करती थी. वहीं एक्टर को मां की याद आई तो पूरी कास्ट और क्रू भी इमोशनल हो गया. इसके चलते कुछ समय के लिए शूटिंग को रोकनी पड़ी.
तारक मेहता के बाघा के निकले मां के लिए आंसू
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बाघा के रोल में फेमस हुए तन्मय वेकारिया को सेट पर बाघा और बावरी की लव स्टोरी का एक सीन शूट करना था. लेकिन इस दौरान तन्मय को उनकी मां की याद आ गई, जिनका निधन 9 महीने पहले अक्टूबर 2025 में हुई था. वहीं मां की याद आते ही तन्मय सेट पर इमोशनल हो गए और उनके आंसू नहीं रुके. इसके कारण शूटिंग को रोकना पड़ा.
प्रोड्यूसर असित मोदी भी हुए इमोशनल
सोशल मीडिया पर तन्मय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मां को याद करते हुए रोते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि प्रोड्यूसर असित मोदी उन्हें चुप करा रहे हैं. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं एक्टर के आसपास अन्य एक्टर्स भी मौजूद दिख रहे हैं.
मां के निधन पर शेयर किया था इमोशनल पोस्ट
तन्मय वेकारिया ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरों के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, दुखद बात यह है कि आप उसे केवल तस्वीरों में देख सकते हैं और उसे दिल में महसूस कर सकते हैं, आप उसे गले नहीं लगा सकते, या उसे कभी भी अपने सामने नहीं देख पाएंगे. मिस यू माई. हमेशा और हमेशा के लिए. मुझे पता है कि आप वहां सबसे अच्छी जगह पर हैं.
बाघा के किरदार को पसंद करती थीं उनकी मां
जेठालाल और दयाबेन की तरह बाघा का किरदार भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा का चहीता किरदार है. तन्मय वेकारिया साल 2008 से इस शो का हिस्सा हैं और अब फैंस उन्हें बाघा के नाम से जानते हैं. वहीं उनकी मां भी उनके इस किरदार को काफी पसंद करती थीं. तन्मय एक थिएटर आर्टिस्ट भी रहे हैं. वहीं उनके पिता अरविंद भी एक गुजराती एक्टर थे.
ये भी पढ़ें- पंचायत के बनराकस को पहले देखने के लिए हो जाइए तैयार, प्राइम वीडियो के इस शो में बिनोद संग हुई एंट्री