The 50 Winner: इस बिग बॉस विनर ने जीता द 50 शो, 50 लाख का ईनाम किया अपने नाम, मगर खुशी-खुशी फैंस को दे दिए सारा पैसा

रियलिटी शो 'द 50' का पहला सीजन खत्म हो गया है. यह शो काफी वक्त से अपने कंटेस्टेंट्स और खेल को लेकर चर्चा में रहा था.शो में शुरू में 50 कंटेस्टेंट्स आए थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
The 50 Winner: इस बिग बॉस विनर ने जीता द 50 शो

रियलिटी शो 'द 50' का पहला सीजन खत्म हो गया है. यह शो काफी वक्त से अपने कंटेस्टेंट्स और खेल को लेकर चर्चा में रहा था.शो में शुरू में 50 कंटेस्टेंट्स आए थे. इनमें टीवी, सोशल मीडिया, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की कई बड़ी नाम शामिल थे, जैसे करण पटेल, फैसल शेख (मिस्टर फैजू), दिव्या अग्रवाल, रिद्धि डोगरा, प्रिंस नरुला, उर्वशी डोलकिया, नेहल चूड़ासमा और लवकेश कटारिया. हफ्तों की कड़ी मेहनत और चुनौतियों के बाद फिनाले में टॉप 5 पहुंचे - शिव ठाकरे, मिस्टर फैजू, कृष्णा श्रॉफ, राजत दलाल और इमॉर्टल काका.

ये भी पढ़ें: कभी दस हजार रुपये के लिए 400 घंटे काम करता था धुरंधर का ये एक्टर, एक महिला ने बना डाला सुपरस्टार जिम ट्रेनर

कौन का विनर

अब शिव ठाकरे ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. उन्होंने 50 लाख रुपये की इनामी राशि भी जीती, लेकिन शो के नियमों के मुताबिक यह पैसा उनके सबसे बड़े फैन को मिला. शिव ने खुशी-खुशी यह चेक अपने सपोर्टर सीताराम प्रल्हाद अघाव को सौंप दिया. फिनाले में आखिरी टास्क टाइम-बेस्ड था. शिव ने सबसे कम समय में टास्क पूरा किया और विजेता बने. मिस्टर फैजू रनर-अप रहे. शिव ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर की. 

Advertisement

50 मजबूत प्लेयर्स के बीच मुकाबला

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए नया अनुभव था. वे चाहते थे कि बिना चिल्लाए या झगड़े के, सच्चे मन से गेम खेलें और जीतें. 50 मजबूत प्लेयर्स के बीच पहली सीजन का चैंपियन बनना उनके लिए बहुत खास है. फैंस सोशल मीडिया पर शिव की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि उनकी जीत बिल्कुल हक की है. शिव की रियलिटी शोज में मजबूत फैन फॉलोइंग है, जैसे बिग बॉस और रोडिज में उनका परफॉर्मेंस सबको याद है. यह शो दर्शकों को काफी पसंद आया. इसमें अलग-अलग बैकग्राउंड के लोगों ने हिस्सा लिया और दिलचस्प टास्क्स खेले. 

Featured Video Of The Day
आमिर खान की तीसरी शादी पर बीच डिबेट ये क्या बोल गईं इशिका तनेजा?
Topics mentioned in this article
The 50
The 50 Winner
Show The 50
Shiv Thackeray
The 50 Winner Shiv Thackeray