टीवी का सबसे पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है, और इसमें ‘दया बेन' का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी हर घर में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. शो में उनके और जेठालाल की जोड़ी जितनी हिट रही, उतनी ही दिलचस्प उनकी असली जिंदगी भी है. खास बात ये है कि दिशा ने रियल लाइफ में एक ऐसे इंसान को अपना जीवनसाथी चुना, जो ग्लैमर की दुनिया से दूर है और एक सिंपल लाइफ जीता है. उनके पति मयूर पाडिया को लोग ‘रियल जेठालाल' भी कहते हैं, लेकिन असल में वो बेहद शांत और फैमिली मैन हैं.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा को छोड़ की इनसे शादी
दिशा वकानी ने अपने करियर की शुरुआत गुजराती थिएटर और फिल्मों से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘दया बेन' के किरदार से मिली. उनकी अलग आवाज, मासूमियत और कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया. शो में जेठालाल के साथ उनकी केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त रही कि दोनों की जोड़ी टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शामिल हो गई. आज भी फैंस दया बेन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
चार्टेड अकाउंटेंट हैं दयाबेन के पति
दिशा ने मयूर पाडिया से शादी की है जो पेशे से मुंबई बेस्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और मीडिया से भी दूरी बनाए रखते हैं. यही सादगी उन्हें बाकी सेलिब्रिटी पार्टनर्स से अलग बनाती है. दिशा और मयूर की मुलाकात किसी फिल्मी कहानी जैसी नहीं थी. दोनों की मुलाकात सादगी से हुई और कुछ ही समय में उन्होंने एक-दूसरे को समझते हुए शादी का फैसला लिया. ये रिश्ता भरोसे और समझ पर टिका हुआ है.
लाइमलाइट से दूर हो गईं दयाबेन
साल 2015 में दिशा वकानी और मयूर पाडिया शादी के बंधन में बंधे. शादी के बाद भी मयूर ने कभी लाइमलाइट में आने की कोशिश नहीं की. वो हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. दिशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और मयूर की सोच कई मामलों में मिलती है. यही वजह है कि दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है. छोटे-छोटे मुद्दों पर भी दोनों समझदारी से काम लेते हैं.
दो बच्चों की मां हैं दिशा वकानी
साल 2017 में दिशा और मयूर पाडिया के घर बेटी का जन्म हुआ. इसके बाद 2022 में बेटे के आने से उनकी फैमिली पूरी हो गई. दोनों अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. मां बनने के बाद दिशा ने एक्टिंग से दूरी बना ली. उन्होंने अपने परिवार को प्रायोरिटी दी और बच्चों की परवरिश पर ध्यान दिया. मयूर पाडिया इस फैसले में उनका पूरा साथ देते नजर आए.
आज भी फैंस दिशा की वापसी का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन फिलहाल वो अपने पति और बच्चों के साथ सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं. मयूर पाडिया भले ही कैमरे से दूर हों, लेकिन एक परफेक्ट पति और पिता के रूप में उनकी भूमिका बेहद खास है.
ये भी पढ़ें- नागिन 7 में अक्षय कुमार की एंट्री, नाग गुरू बन नागिन को सीख देते आए नजर, राजपाल यादव का फनी अंदाज आया लोगों को पसंद