Shark Tank India 5: घाटे में चल रही कंपनी में अमन गुप्ता ने लगाए 2 करोड़ रुपए, खरीदी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी

Shark Tank India 5:शार्क टैंक इंडिया में अमन गुप्ता ने घाटे में चल रही क्लीन-लेबल स्नैकिंग ब्रांड मामा नरिश में 2 करोड़ रुपये निवेश किए. यह उनका इस सीजन का 20वां निवेश है, जब बाकी शार्क्स ने डील से किनारा कर लिया, तब अमन ने कहा, “मैं ही आपका आखिरी मौका हूं.”

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shark Tank India 5: अमन गुप्ता ने घाटे में चल रही कंपनी में लगाए 2 करोड़
नई दिल्ली:

शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 के हाल ही के एपिसोड में दिलचस्प और जोखिम भरा इन्वेस्टमेंट देखने को मिला. इस एपीसोड में बोट के पूर्व सीएमओ और शार्क अमन गुप्ता ने घाटे में चल रही कंपनी मामा नरिश में दो करोड़ रुपए इन्वेस्ट करने का फैसला किया. ये उनका इस सीजन का 20 वां इन्वेस्टमेंट है. अब तक वो 20 स्टार्टअप में कुल 20 करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर चुके हैं. इस सीजन में 91 पिचों में से 51 को फंडिंग मिली है और अब तक का कुल निवेश 74.38 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है.

क्या है मामा नरिश कंपनी

मामा नरिश एक क्लीन लेबल स्नैकिंग ब्रांड है, जो दादी नानी की ट्रेडिशनल रेसिपीज से स्नेक्स बनाता है. इसकी शुरुआत 2023 में कुणाल गोयल, उषा श्रोत्रिया और यश पाराशर ने की थी. उनके प्रोडक्ट बिना प्रिजर्वेटिव और केमिकल के बनाए जाते हैं और अलग-अलग शहरों की दादियों की रेसिपी चुनकर उन्हें ब्रांड के तहत बेचा जाता है. हालांकि, ये कंपनी घाटे में चल रही है. पहले साल उन्होंने 6.6 लाख रुपए की बिक्री की, 2024-25 में बिक्री बढ़कर 1.2 करोड़ रुपए हुई, लेकिन उसका घाटा 2.02 करोड़ रुपए रहा. बैंक में सिर्फ 47 लाख रुपए बचे थे, जो मुश्किल से 6 महीने चल सकते थे. शार्क ने उनकी फाइनेंशियल स्थिति और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग मॉडल पर सवाल भी उठाए.

ये भी पढ़ें- शार्क टैंक इंडिया में शुरुआत से जज हैं अमन गुप्ता, उनकी नेटवर्थ कर देगी हैरान, कभी 12 लाख निवेश से कमाया 40 करोड़ मुनाफा

Advertisement

अमन गुप्ता ने की रिस्क टेकिंग डील

शार्क इंडिया के जज कुणाल बहल, विनीता सिंह, नमिता थापर और रितेश अग्रवाल ने कंपनी की रणनीति, ब्रांडिंग और यूनिट इकोनॉमिक्स पर चिंता जताई और डील से पीछे हट गए. उनका मानना था कि कंपनी अभी बाजार के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है और इससे बहुत ज्यादा घाटा हो सकता है. इसके बावजूद शार्क अमन गुप्ता ने जोखिम लेने का फैसला किया, उन्होंने कंपनी की खराब हालत के बावजूद 20% इक्विटी के बदले 2 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव रखा. यानी कि कंपनी का वैल्यूएशन 10 करोड़ रुपए लगाया गया. कंपनी के संस्थापकों ने 6% इक्विटी का काउंटर ऑफर दिया, लेकिन अमन ने साफ कहा कि अगर 20% हिस्सा नहीं मिला तो वो निवेश नहीं करेंगे. 3 महीने बाद आपके निवेशकों का पैसा खत्म हो जाएगा, आपको बचाने का सिर्फ एक मौका है और वो मैं हूं. आखिरकार ये डील हुई और ये इस शो की सबसे चर्चित डील बन गई. 

ये भी पढ़ें- 31 की उम्र में Shark Tank India के नए जज ने नेटवर्थ में छोड़ा सबको पीछे, 8 साल में 3,970 करोड़ है नेटवर्थ

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: युद्ध का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे Donald Trump? | Iran War
Topics mentioned in this article