साल 2000 वो समय था, जब दर्शकों को एक से एक बड़े शोज देखने के लिए मिले थे और इन्हीं शो से टीम इंडस्ट्री को बड़े से बड़े एक्टर्स मिले थे. चाहे हम बात एकता कपूर के शोज की करें, डायरेक्टर के शोज ने 2000 के दौर में हर किसी के दिल में एक खास जगह बनाई थी. बता दें साल 2000 से लेकर 2015 तक दर्शकों को वो शोज देखने के लिए मिले थे. जिनमें काफी सितारों ने टीवी इंडस्ट्री में एक नया मुकाम हासिल किया. ऐसा ही 1022 एपिसोड का शो था, जो सोनी सब पर प्रसारित हुआ था. यहां एक प्रसिद्ध कॉमेडी शो था. जिसमें टीवी इंडस्ट्री के काफी बड़े दिग्गज एक्टर्स नजर आए थे, जिसमें भाबीजी घर पर है के तिवारी जी यानी रोहिताश्व गौर का भी नाम शामिल है. यह शो 26 अक्टूबर 2009 से 15 अगस्त 2014 तक प्रसारित हुआ था. शो में शरद जोशी की कहानियों दर्शकों को दिखाई दी थीं. यह शो उस दौर में लोगों की पहली पसंद बन चुका था. हर घर का सदस्य अपना समय निकालकर इस शो को अपने परिवार के साथ देखता था.
लापतागंज की कहानी
अगर शो की कहानी की बात करें तो यह लापतागंज नामक एक काल्पनिक छोटे और सुविधाहीन गांव की कहानी है. यह आम आदमी के दैनिक जीवन में संघर्ष बिजली पानी की कमी इसके अलावा राजनीतिक व्यवस्था के बारे में बताता है. जहां लोग मुश्किलों के बावजूद चेहरे पर मुस्कान बनाए रखते हैं. जब यह शो आम लोगों ने देखा तो उनको अपनी निजी जीवन इस शो में दिखाई दिया था. आज के समय हमारे भारत में ऐसे काफी शहर और गांव हैं जो बिजली, पानी की कमी, राजनीतिक व्यवस्था और सुविधाहीन जैसी समस्यों से पीड़ित है. डायरेक्टर हमेशा से ही दर्शकों के बीच में एक ऐसे ही विषयों को लेकर शो लाते रहे हैं. जिन्होंने हर लोगों की दिल को छुआ है. आज भी यह शो जब किसी भी चैनल पर प्रसारित होते हैं तो दर्शक बड़े मजे के साथ अपने परिवार के साथ इस सीरियल को देखते हैं. क्योंकि उनको अपने निजी जीवन का दृश्य इस शो में दिखाई देता है.
ये भी पढ़ें- महाभारत के दुर्योधन के बेटे 41 की उम्र में करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, बन चुके हैं दुर्योधन से लेकर भगवान कृष्ण
भाबीजी घर पर है एक्टर भी आए थे नजर
अगर इस शो के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें काफी बड़े दिग्गज एक्टर्स नजर आए थे. जैसे रोहिताश्व गौड़ मुकुंदीलाल के किरदार में थे. विनीत कुमार ने कछुआ प्रसाद का किरदार निभाया था. शुमांगी गोखले ने मिश्री मौसी का किरदार निभाया. अनूप उपाध्याय ने छोटू मामा का किरदार निभाया. अब्बास खान ने बिजी पांडे का किरदार निभाया. प्रीति अमीन ने सुरीली का किरदार निभाया. इस शो में शिल्पा शिंदे भी अहम किरदार निभाती हुईं नजर आई थीं. शिल्पा ने इसके सीजन 2 में मैरी डीमेलो का किरदार निभाया था.
अगर शिल्पा शिंदे की बात करना है तो एक्ट्रेस काफी लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. शिल्पा 2000 के दौर में काफी ऐसे बड़े शोज में नजर आ चुकी हैं. जिनको दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं. शो के दो सीजन आए थे. वहीं दूसरा सीजन 10 जून 2003 से फिर से प्रसारित हुआ था. शो के निर्माता अश्विनी धीर, निर्देशक धर्म वर्मा और शशांक बाली थे. इसके कुल एपिसोड लगभग 1077 बने थे.
ये भी पढ़ें- हिमेश रेशमिया के घर का इनसाइड वीडियो, प्राइवेट कैफे, झूले और लैविश इंटिरियर से पत्नी ने सजाया पेंटहाउस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं