दूरदर्शन के जाने माने न्यूज रीडर और दिग्गज वॉइस आर्टिस्ट शम्मी नारंग ने हाल ही में एक दिल छू लेने वाला वीडियो फैंस के साथ शेयर किया, जो कि दिल्ली मैट्रो से जुड़ा है. दरअसल, शम्मी नारंग ने अपने पोते रुशान के साथ दिल्ली मैट्रो में सफर किया, जो कि उसका पहली बार था. वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी आवाज पीढ़ियों तक पहुंच रही है. इस खास पल को शम्मी नारंग ने एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया और दिल्ली मैट्रो से कनेक्शन का खुलासा किया कि सालों से मैट्रो में सुनाई देने वाली आवाज उनकी ही है. वहीं इस वीडियो को शम्मी नारंग ने परिवार का खास पल बताया. जबकि इसने फैंस का दिल छू लिया.
शम्मी नारंग के पोते की पहली राइड बनीं यादगार
शम्मी नारंग ने एक्स पर लिखा, हो सकता है कि मैं हमेशा इन मेट्रो ट्रेनों में सफर न करूं. लेकिन मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मेरी आवाज एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचेगी. मुझ से मेरे छोटे पोते रुशान तक और शायद एक दिन उसके पोते-पोतियों तक... और उसके भी आगे. आज हम रुशान को उसकी पहली मेट्रो राइड पर ले गए. ट्रेन में 'दादू' की आवाज गूँजती सुनकर वह हैरान और चकित था. एक ऐसी आवाज, जिसे वह पहचानता तो है, लेकिन ऐसी जगह पर जहां उसने इसे पहले कभी नहीं सुना था. हमारे लिए एक बहुत ही खास पल.
यह भी पढ़ें | भाल सिंह का 43 साल पुराना हरियाणवी गाना, प्रेमिका के नैनों में लगे काजल की तारीफ करता प्रेमी
दादा की आवाज सुन पोता हैरान
वीडियो की बात करें तो मैट्रो में आते ही दादा शम्मी नारंग की आवाज सुनते ही रूशान हैरान रह गया. वहीं दादा की तरफ देखने लगा. इस दौरान शम्मी नारंग का परिवार साथ था. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि दिल्ली मैट्रो में सुनाई देने वाली आवाज, जो लंबे सफर पर जाने वाले लोगों को रास्ते, स्टेशन और सुविधा की जानकारी देती है. वह आवाज शम्मी नारंग की है, जो एक जाने माने न्यूज रीडर भी हैं.
यह भी पढ़ें | 590 तक श्रीलंका में चलने वाली फिल्म, अमिताभ-जया ने खुद की फिल्म में लगाए पैसे, एसडी बर्मन का म्यूजिक