रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट लव गिल और स्काउट ओपी का मामला इस वीकेंड का वार में एक बार फिर डिस्कस होगा. वहीं सलमान खान शो में स्काउट की क्लास लेते हुए नजर आएंगे. इसी बीच शो से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है कि वीकेंड का वार पर एक कंटेस्टेंट ने 2 करोड़ रुपए पैनल्टी भरने के बाद शो छोड़ने का फैसला किया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इस हफ्ते गुल्लू, कनिका मान, स्काउट ओपी, आसिफ खान, लवप्रीत गिल और आम्रपाली दुबे नॉमिनेट हुए हैं.
बिग बॉस से इविक्ट हुए स्काउट ओपी
बिग बॉस 20 का अपडेट देने वाले एक्स पेज पर बताया गया कि स्काउट ओपी इविक्ट हो गए हैं. पोस्ट में लिखा गया, SCOUTOP बाहर हो गए. Scout OP ने BB20 टीम को 2 करोड़ रुपये देकर शो छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि मैं कई चीजें झेल सकता हूं, लेकिन काशवी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता! भारी मन से मैं बिग बॉस के घर से बाहर जा रहा हूं. इसके अलावा खबर है कि आसिफ खान भी शो से इविक्ट हो गए हैं.
सलमान खान वीकेंड का वार पर लेंगे क्लास
नए प्रोमो में सलमान ने स्काउट की लॉयल्टी और उनके रिश्ते के दोहरे चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं, लेकिन उनका स्टैंड पिछले हफ्ते रोहित शेट्टी के सख्त रुख से थोड़ा अलग दिखता है. प्रोमो में सलमान घर के माहौल को टारगेट करते हुए कहते हैं कि यहां 'बहन' शब्द ही पनौती बन चुका है. वे स्काउट को याद दिलाते हैं कि जो लड़की उन्हें 'बहन जैसी दोस्त' लगती है, उसे अपनी गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड भी नहीं कर सके. सलमान पूछते हैं कि क्या लव ने उन्हें इमोशनली फंसा लिया? आप बेवकूफ हैं?' जैसे शब्दों के साथ वे स्काउट से साफ जवाब मांगते हैं. सबसे ज्यादा चर्चा में आई लाइन वही है जिसमें सलमान कहते हैं कि कट ऑफ करने को कहा गया था, लेकिन दूरी सही नहीं जा रही थी. फिर अगला स्टेज आया, 'रिश्ता वही, पर मसाज नहीं. वे आगे कहते हैं कि अगर सिर्फ पटाने के लिए फर्जी कमिटमेंट दिया गया है, तो ऐसे व्यक्ति से घटिया आदमी कोई नहीं. यह टिप्पणी सिर्फ स्काउट को नहीं, बल्कि पूरे घर के अंदर बन रहे 'भाई-बहन' वाले रिश्तों के चरित्र पर भी सवाल खड़ा करती है
स्काउट ओपी और लव गिल का मामला
दरअसल, 'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में यूट्यूबर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी ने घर में एंट्री ली और स्काउट के साथ-साथ लव गिल को भी जमकर आड़े हाथों लिया. शो में सलमान खान की जगह बतौर होस्ट नजर आए रोहित शेट्टी ने पहले ही स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद काशवी ने आकर दोनों की क्लास लगाई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं