'रामायण' की सीता का घर किसी मंदिर से कम नहीं, हर कोने में दिखती है प्रभु राम की भक्ति- Inside Video वायरल

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया के घर का अंदरूनी वीडियो चर्चा में है. मॉडर्न इंटीरियर के बीच हर कोने में भगवान राम के प्रति उनकी आस्था और भक्ति की झलक देखने को मिलती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायण की सीता का घर, दीपिका चिखलिया के हाउस का इनसाइड वीडियो
Instagram
नई दिल्ली:

दूरदर्शन पर 1987 में आया रामामंद सागर का रामायण वह सीरियल था, जिसने राम के किरदार में अरुण गोविल, लक्ष्मण के किरदार में सुनील लहरी और सीता के रोल में  दीपिका चिखलिया को पॉपुलर कर दिया. यह नाम घर घर में फेमस हो गए और इन एक्टर्स को फैंस के दिलों में जगह मिली. वहीं जब भी टीवी या फिल्म में रामायण का जिक्र हुआ तो इन एक्टर्स को ही राम, लक्ष्मण और सीता के किरदार में पसंद किया गया. लेकिन अब 39 साल बीत चुके हैं और यह किरदार उम्र के एक पड़ाव पर पहुंच गए हैं. हालांकि उनकी जिंदगी का हिस्सा आज भी 80 के दशक में आई रामायण है. हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया के घर की. जहां पर श्रीराम की छवि हर कोने में नजर आती है. 

दीपिका चिखलिया के घर में श्रीराम की छाप

माता सीता के रुप में पॉपुलर हुईं दीपिका चिखलिया ने हाल ही में अपने घर की झलक दिखाई. दरअसल, फराह खान के यूट्यूब चैनल पर उन्होंने अपना घर दिखाया और बेटी से मिलवाया. दीपिका चिखलिया अपने घर में भगवानों की मूर्तियों के लिए खास जगह से लेकर लिविंग रूम की झलक दिखाई. वहीं उनके घर का किचन आम किचन की तरह था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया. जबकि एक्ट्रेस की सादगी ने फराह खान का भी दिल जीत लिया. 

यह भी पढ़ें | मोहम्मद रफी का 58 साल पुराना सुपरहिट गाना, शशि कपूर-आशा पारेख का दिखा रोमांस, 24 घंटे में तैयार

Advertisement

दीपिका चिखलिया की शादी 

दीपिका चिखलिया ने मशहूर बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी की है. दोनों की पहली मुलाकात 'सुन मेरी लैला' फिल्म के सेट पर हुई थी. इस दौरान हेमंत एक ऐड शूट देखने आए थे. इसके बाद दोनों को प्यार हुआ और 23 नवंबर 1991 को सात फेरे लिए और वह दीपिका चिखलिया से दीपिका टोपीवाला हो गईं. कपल की दो बेटियां निधि टोपीवाला और जूही टोपीवाला हैं, जिसमें से एक की अभी शादी हुई थी, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने फैंस को दिखाई थी. इसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुई थीं, जिसमें एक्ट्रेस को इमोशनल होते हुए भी परिवार के साथ देखा जा सकता है. 

रामायण से पहले इस फिल्म में किया काम

दीपिका चिखलिया ने स्कूल की पढ़ाई के साथ साथ एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी. उन्होंने 1983 में रिलीज हुई 'सुन मेरी लैला' समेत कई फिल्मों में काम किया. यही नहीं, उन्होंने कई सीरियल्स में भी रोल किए. इसके अलावा उन्होंने सागर आर्ट्स के तहत 'विक्रम और बेताल' जैसे सीरियल्स में भी काम किया, जिसमें अरुण गोविल भी नजर आ चुके हैं. हालांकि दोनों एक्टर्स को लोकप्रियता रामानंद सागर के 'रामायण' में निभाए गए राम सीता के किरदार से हासिल हुई.  

Advertisement

यह भी पढ़ें | 39 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे दूरदर्शन की रामायण के राम और सीता, फिल्म से आई पहली झलक

Featured Video Of The Day
कोलकाता दुर्गा पंडाल हादसे में नया मोड़... 19 लोगों मौत का असली जिम्मेदार कौन?
Topics mentioned in this article
Dipika Chikhalia
RAmayan
Doordarshan
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं