दूरदर्शन की रामायण के राम और सीता की जोड़ी एक बार फिर दिख रही है. दरअसल, रामानंद सागर की रामायण में माता सीता बनीं दीपिका चिखलिया और भगवान राम यानी अरुण गोविल का रियूनियन लेटेस्ट फिल्म नोटिस में देखने को मिला है, जिसमें दोनों 39 साल बाद एक बार फिर पति पत्नी के किरदार में नजर आ रहे हैं. इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही लोगों का खूब रिएक्शन आ आ रहा है, जिसके चलते फैंस को नॉस्टैलेजिक महसूस हो रहा है. वहीं सोशल मीडिया के जरिए वह नोटिस में राम-सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को देखकर नोटिस का रिव्यू देते हुए नजर आ रहे हैं.
39 साल बाद फिर पति पत्नी बने अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया
6 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स ओटीटी पर प्रीमियर हो चुकी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की नोटिस को आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी ने प्रोड्यूस किया है. कहानी को राम और सीता के रिश्ते को मॉडर्न रुप में दिखाया गया है. इसमें विकास कार्यों की वजह से एक 150 साल पुरानी एक दुकान के खत्म होने का खतरा मंडरा रहा है. अरुण गोविल ने एक आम आदमी का किरदार निभाया है, जो दुकान को बचाने के लिए एक भ्रष्ट व्यवस्था से भिड़ जाता है. वहीं, दीपिका चिखलिया उनकी पत्नी की भूमिका में है, जो इस संघर्ष में उनके साथ खड़ी रहती हैं.
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-
राम सीता की जोड़ी को फिर मिला प्यार
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-
रामायण के 39 साल बाद दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल को साथ देखकर फैंस एक बार फिर राम सीता की जोड़ी पर दिल हार बैठे हैं. एक यूजर ने लिखा कुछ सीन टाइमलेस होते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, वर्ल्ड की बेस्ट जोड़ी. तीसरे यूजर ने लिखा, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की रणबीर कपूर और साई पल्लवी से भी ज्यादा कैमेस्ट्री है. तीसर ने यूजर ने लिखा, शारदा जी और गुप्ता जी. सेम कपल, सेम बहस, बस कुछ साल बीत गए.
वेव्स ओटीटी पर देख सकते हैं दीपिका-अरुण की फिल्म
अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की लेटेस्ट फिल्म नोटिस 6 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म WAVES OTT पर स्ट्रीम हो चुकी है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि भारत सरकार के प्रसार भारती (Prasar Bharati) द्वारा लॉन्च किया गया OTT प्लेटफॉर्म यह है. इसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- किशोर कुमार का सबसे मुश्किल गाना, लोगों को लगता है आसान, बेटे अमित कुमार को गाते वक्त आया पसीना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं