'रामायण' के लक्ष्मण ने दिखाई खेतों की दुनिया, काजू से लेकर पपीता तक उगाकर जीता फैंस का दिल

दूरदर्शन की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अपने फार्महाउस की झलक दिखाई है. उन्होंने खेतों में उगाई गई ऑर्गेनिक फल-सब्जियों और खेती के प्रति अपने लगाव के बारे में बताया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायण के लक्ष्मण 65 वर्ष की उम्र में कर रहे ऑर्गेनिक खेती
Social Media
नई दिल्ली:

दूरदर्शन  के 80s के सबसे चर्चित धार्मिक शो 'रामायण' में लक्ष्मण बनकर करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाले सुनील लहरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार वजह कोई टीवी शो या फिल्म नहीं, बल्कि उनका खेती का शौक है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सुनील लहरी अपने फार्महाउस की सैर कराते नजर आए. वीडियो में उन्होंने वो सब दिखाया, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए. कभी स्क्रीन पर धनुष-बाण संभालने वाले 65 वर्षीय टीवी एक्टर अब खेतीबाड़ी कर रहे हैं. खेतीबाड़ी भी ऐसी वैसी नहीं, ऑर्गेनिक खेती.

खेतों में उगाईं फल और सब्जियां

सुनील लहरी ने अपने वीडियो में बताया कि उनके फार्महाउस में कई तरह की फल और सब्जियां उगाई जा रही हैं. पालक, मेथी, टमाटर, हरी मिर्च, फूल गोभी, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च के साथ-साथ उन्होंने तरबूज, केला, पपीता और काजू भी उगाए हैं. इतनी सारी फसलें देखकर फैंस को भी यकीन नहीं हुआ कि ये सब उनके अपने खेत में तैयार हुआ है.

ये भी पढ़ें- संभावना सेठ 45 की उम्र में बनीं मां, परिवार ने जुड़वा बच्चों का किया ग्रैंड वेलकम, 10 साल की मन्नत पूरी हुई तो निकले आंसू

Advertisement

सादगी भरी जिंदगी जीना पसंद है

वीडियो की सबसे खास बात ये रही कि सुनील लहरी सिर्फ फसलें दिखाते नहीं दिखे, बल्कि खेतों में काम करते भी नजर आए. वो मोरिंगा तोड़ते दिखाई दिए और बड़े गर्व से अपनी खेती के बारे में बताते रहे. उन्होंने कहा कि उनके खेत में उगाई गई सारी चीजें ऑर्गेनिक हैं. यही वजह है कि उन्हें खेती करना बेहद पसंद है.

सुनील लहरी का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि स्टारडम मिलने के बाद भी सुनील लहरी का जमीन से जुड़ाव काबिल-ए-तारीफ है.

Advertisement

दूरदर्शन की रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं. वो अक्सर अपने परिवार, फार्महाउस और रोजमर्रा की जिंदगी की झलक दिखाते रहते हैं. उनका सादा अंदाज और प्रकृति के करीब रहने का तरीका लोगों को काफी पसंद आता है.

सुनील लहरी का जन्म मध्य प्रदेश के दमोह में 9 जनवरी 1961 हुआ था. उनके पिता कॉलेज में प्रोफेसर थे. सुनील लहरी की दो शादियां हुई हैं. उनकी पहली पत्नी से तलाक हो गया था. फिर उन्होंने भारती पाठक से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.

ये भी पढे़ं- 2 घंटे 8 मिनट की मूवी बनीं नेटफ्लिक्स पर नंबर वन, प्रियंका चोपड़ा भी हुईं फैन, कहा- समझदारी से बनाई गई फिल्म

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP चुनाव में इंडी अलायंस को लेकर LIVE डिबेट में छिड़ गई आर-पार!
Topics mentioned in this article
Sunil Lahri
Sunil Lahri Farm Video
Ramayana
Tv News
Doordarshan