रामायण: बस 4 फीट ऊंचा था रावण का आलीशान महल, 40 एकड़ में फैला था सेट, स्टूडियो में शूट हुए थे समुद्र के सभी सीन

टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर सीरियल में से एक रामायण आज भी जब टीवी पर आता है, तो लोग उसे बड़े चाव से देखते हैं. क्योंकि इस सीरियल से लोगों की ना सिर्फ आस्था बल्कि कई यादें भी जुड़ी हैं. उसी शो से जुड़े कुछ अनसुने पहलू आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायण में कैसे बना था रावण का महल

टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर सीरियल में से एक रामायण आज भी जब टीवी पर आता है, तो लोग उसे बड़े चाव से देखते हैं. क्योंकि इस सीरियल से लोगों की ना सिर्फ आस्था बल्कि कई यादें भी जुड़ी हैं. इसके बाद समय-समय पर भगवान राम और सीता को लेकर कई सीरियल आए, लेकिन रामानंद सागर के सीरियल जैसा कोई सीरियल नहीं आया. सीरियल रामायण 90 के दशक के बच्चों के लिए एक जिंदगी भर की याद बनकर रह गया है. अब रामायण सीरियल से जुड़ी उन अनकही बातों को हम बताने जा रहे हैं जो खुद इनके मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

4 फीट ऊंचा था आलीशान महल

सागर वर्ल्ड नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रावण के महल के बारे में रोचक जानकारी शेयर की गई है. सीरियल में हमने रावण को उसके आलीशान महल में बैठते देखा था, लेकिन क्या आपको मालूम है वह महल सिर्फ 4 फीट ही ऊंचा था. विपिन पटेल के हवाले से बताया गया है कि रामानंद सागर ने इस बात पर चर्चा की थी कि रावण का महल कैसा होना चाहिए. इसके बाद विपिन पटेल ने एक पेटिंग बनाई. अगर आपको याद हो तो आपने जरूर नोटिस किया होगा कि सीरियल एक सीन में रावण को उसके महल की बालकनी से कुंभकरण से बात करते हुए देखा गया था. सीरियल में उसकी ऊंचाई काफी दिखाई गई थी, असल में वह सिर्फ 4 फीट ऊंची है. फाइनल शूट होने के बाद वीडियो एडिटिंग से उस महल को बड़ा करके दिखाया जाता था.

यह भी पढ़ें: Entertainment Top 5: बॉर्डर 2 का 500 करोड़ मिशन, जापान में पुष्पा 2 का जलवा, अक्षय की भूत बंगला में बड़ा बदलाव

कैसे तैयार हुई अशोक वाटिका?

सीरियल में अशोक वाटिका भी दिखाई गई है. इसकी पेटिंग विपिन पटेल के पिता ने तैयार की थी. रामानंद सागर को अशोक वाटिका का डिजाइन बेहद पसंद आया था. पेटिंग के आधार पर वैसी ही अशोक वाटिका तैयार की गई. इसमें गार्डन, पेड़, कई फलों वाले पेड़ भी लगाए गए थे. सीरियल के लिए हथियार, कॉस्ट्यूम, जेवर भी पहले पेटिंग में ही तैयार किए गए थे. रामायण सीरियल की पूरी शूटिंग गुजराज के उमरगांव के वृंदावन स्टूडियों में हुई थी. वहीं, इस स्टूडियो के मालिक हीराभाई पटेल को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया था. बता दें. रामायण का सेट सिर्फ 40 एकड़ जमीन पर बना था. समुद्र के सारे सीन स्टूडियो में ही शूट हुए थे. सीरियल की शूटिंग 1985 में शुरू हुई थी और पांच सालों तक चली. उस दौर में स्टूडियो का किराया शिफ्ट के आधार पर लिया जाता था. उस वक्त 8 घंटे की शिफ्ट का किराया 2 हजार रुपये था.

यह भी पढ़ें: Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 16: सनी देओल की बॉर्डर 2 का विस्फोट, 16वें दिन भी भरे रहे थिएटर



 

Featured Video Of The Day
BMC Mayor News: कौन हैं Ritu Tawde, जो मुंबई की नई मेयर होंगी? | Bharat Ki Baat Batata Hoon