दीवाली पर 39 साल बाद फिर अधर्मियों के विनाश के लिए लौटेंगे राम और सीता, दीपिका चिखलिया-अरुण गोविल के रियूनियन का आया टीजर 

रामायण के श्रीराम और माता सीता का 39 साल बाद रियूनियन देखने को मिलने वाला है, जिसकी पहली झलक फिल्म नोटिस के नए टीजर में देखने को मिली है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
39 साल बाद दीवाली पर आएंगे श्रीराम और माता सीता, दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल की नोटिस का आया टीजर
Instagram
नई दिल्ली:

रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम और माता सीता के किरदार में एक्टर अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने अपनी अलग छवि बनाई है. लेकिन अब वह 29 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे और अपना अलग अवतार दिखाते हुए नजर आएंगे, जिसकी झलक उनकी अपकमिंग फिल्म के टीजर में देखने को मिली है. पिछले कई दिनों से फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है, जिसमें अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया का रियूनियन देखने को मिला था. लेकिन अब फिल्म का पहला टीजर सामने आ गया है, जिसमें 39 साल बाद अधर्मियों के विनाश की बात श्रीराम यानी अरुण गोविल करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं दीवाली पर यह फिल्म रिलीज होगी. 

नोटिस में 39 साल बाद साथ नजर आएंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

दूरदर्शन की रामायण में श्रीराम और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म नोटिस का पहला टीजर शेयर किया है, जिसमें अरुण गोविल कहते हैं, जब जब अधर्म में वृद्धि होती है तब तब सत्पुरुषों के उद्धार के लिए अधर्मियों के विनाश के लिए और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए मैं ही जन्म लेता हूं. टीजर में आगे एक डाकिया आता है, जो कहता है, चिट्ठी आई है आपके नाम. इस पर आगे अरुण गोविल कहते हैं, सरकारी चिट्ठी. इसके बाद दीपिका चिखलिया की एंट्री होती हैं और वह कहती हैं, ऐसे कैसे नोटिस भेज सकते हैं वह दुकान तोड़न की. 

यह भी पढ़ें | रामायण की सीता के मॉडर्न हाउस का इनसाइड वीडियो, दीपिका चिखलिया के घर के हर कोने में श्रीराम की दिखती है छाप

Advertisement

टीजर में आगे अरुण गोविल कहते हैं, पुश्तैनी दुकान है हमारी साहब. आप इसे कैसे तोड़ सकते हैं? यह कैसा विकास है? जनता को सड़क पर लाकर जनता के लिए सड़क बना रहे हैं. इसके बाद पंचायत के विधायक जी यानी पंकज झा की एंट्री होती है और वह कहते हैं, इसके पहले की वहां कोर्ट का स्टे ऑर्डर लेकर आए. क्यों ना पूरे बाजार को कब्रस्तान बना दें. इस टीजर ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है. वहीं फैंस फिल्म का ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

दीवाली पर आएगी नोटिस 

‘NOTICE' का निर्देशन प्रदीप गुप्ता ने किया है, जबकि फिल्म के निर्माता और कहानी एवं पटकथा लेखक आदित्य रघुवंशी हैं. फिल्म का निर्माण APS Entertainment Production के बैनर तले किया गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी के अनुसार, अरुण गोविल और दीपिका जी की फैन फॉलोइंग ग्रामीण और टीवी देखने वाले दर्शकों के बीच बहुत मजबूत है. इसलिए फिल्म को मोबाइल और टीवी के जरिए सीधे हर भारतीय परिवार तक पहुंचाने के लिए इसे सिनेमाघरों के बजाय सीधे डिजिटल और सैटेलाइट पर रिलीज किया जा रहा है. यह दीवाली पर ओटीटी प्लेटफॉर्म WAVES OTT पर स्ट्रीम होगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | मोहम्मद रफी का 58 साल पुराना सुपरहिट गाना, शशि कपूर-आशा पारेख का दिखा रोमांस, 24 घंटे में तैयार

Featured Video Of The Day
"भीड़ कंट्रोल...", कोलकाता पंडाल हादसे का खौफनाक सच आया सामने!
Topics mentioned in this article
Notice
Arun Govil
Dipika Chikhalia
RAmayan

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं