सिंगर काजी तौकीर को जेनजी से लेकर मिलेनियल्स रियलिटी शो फेम गुरुकुल को जीतने के लिए जाना जाता है, जिन्होंने 2005 में बॉलीवुड के जाने माने सिंगर अरिजीत सिंह को हराकर विनर की ट्रॉफी जीती थी. हालांकि हाल ही में वह बिग बॉस 20 में जब से आए हैं तब से वह ट्रोल हो रहे हैं और इंटरनेट पर उन्हीं की चर्चा हो रही है. इसी बीच काजी तौकीर ने लेटेस्ट एपिसोड में माना कि जब उन्होंने फेम गुरुकुल जीता तो उन्होंने अच्छा नहीं गाया था. उनका ये बयान चर्चा में हैं.
काजी तौकीर ने कहा फेम गुरुकुल की जीत पर नहीं गाया था अच्छा
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में जब कंटेस्टेंट को लेगेसी रूम के बारे में बताया गया, जिसमें एक फिल्म दिखाई गई, जिसमें बिग बॉस के 20 सीजन के खास पलों की झलक थी, जिन्होंने इतिहास रचा था. लेगेसी रूम में सभी घरवाले बैठे थे जब काजी ने 1972 में आई फिल्म जीवन साथी का गाना ओ मेरे दिल के चैन गाया.
इसी बीच आम्रपाली दुबे ने काजी तौकीर के फेम गुरुकुल के दिनों को याद किया और कहा- “आपके इसी हुनर की वजह से पूरे देश ने आपको वोट दिया था” इस पर काजी खुलासा करते हुए कहते हैं कि लेकिन मैं अच्छा नहीं गाता था उस टाइम.
फेम गुरुकुल में छाए थे काजी तौकीर
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि काजी ने सोनी टीवी के रियलिटी शो फेम गुरुकुल को 2005 में जीता था. वहीं उनके साथ रुपरेखा बनर्जी भी विनर बनी थीं. खास बात यह है कि इसमें अरिजीत सिंह भी नजर आए थे, जो फिनाले से पहले छठे स्थान पर पहुंचकर एलिमनेट हो गए थे.
हालांकि काजी और अरिजीत सिंह आज भी अच्छे दोस्त हैं. वहीं काजी ने 'फेम गुरुकुल' के दिनों को याद करते हुए अरिजीत के बारे में कहा कि वह बिना किसी असुरक्षा या जलन वाला इंसान और एक जीनियस हैं. जबकि हाल ही में अरिजीत सिंह ने 'बिग बॉस 20' में काजी को सपोर्ट करते हुए अपना "रॉकस्टार" कहा और रियलिटी शो उन्होंने देखने को फैसला किया.