दूरदर्शन की रामायण के राम और प्राइम वीडियो की पंचायत के विधायकजी की होगी टक्कर, पहली झलक ही जीत ले गई दिल

वेब सीरीज पंचायत में विधायक जी बने पंकज झा और दूरदर्शन की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल की भिड़ंत NOTICE में देखने को मिलने वाली है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूरदर्शन के राम और पंचायत के विधायक का होगा आमना सामना, अरुण गोविल और पंकज झा में टक्कर
NDTV
नई दिल्ली:

दूरदर्शन की रामायण में राम का किरदार निभाकर अरुण गोविल चर्चा में आए थे. वहीं अब उनका अपकमिंग फिल्म में अलग अवतार देखने को मिलने वाले हैं, जिसमें उनकी भिड़ंत अमेजन प्राइम वीडियो की पंचायत सीरीज में विधायक का किरदार निभाने वाले पंकज झा से होने वाली है. इसकी झलक APS Entertainment Production के बैनर तले बन रही फिल्म ‘NOTICE' के नए पोस्टर में देखने को मिली है. पोस्टर में अभिनेता पंकज झा और अरुण गोविल आमने-सामने नजर आ रहे हैं. 

पंचायत के विधायक और रामायण के राम का आमना सामना

नोटिस फिल्म के लेटेस्ट पोस्टर में एक ओर पंकज झा और दूसरी ओर अरुण गोविल का गंभीर अंदाज नजर आ रहा है. पृष्ठभूमि में न्याय व्यवस्था और जनता से जुड़े दृश्यों के साथ फिल्म का शीर्षक ‘NOTICE' प्रमुखता से उभरता दिख रहा है. पोस्टर पर लिखी टैगलाइन “सत्य का एक मात्र मतलब सत्य है, की वो सत्य है.” फिल्म के विषय को लेकर एक महत्वपूर्ण संकेत देती है.

यह भी पढ़ें | 39 साल बाद रामायण के राम और सीता का मॉडर्न अवतार, नए युग की लड़ाई लड़ते दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

39 साल बाद लौटेंगे राम और सीता

‘NOTICE' का निर्देशन प्रदीप गुप्ता ने किया है, जबकि फिल्म के निर्माता और कहानी एवं पटकथा लेखक आदित्य रघुवंशी हैं. फिल्म का निर्माण APS Entertainment Production के बैनर तले किया गया है. पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ने की उम्मीद है. वहीं इस शो में दूरदर्शन के राम और सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया का 39 साल बाद रियूनियन देखने को मिलने वाला है, जिसकी झलक हाल ही में पोस्टर में देखने को मिली थी. 

Advertisement

थिएटर के बजाय ओटीटी क्यों? 

फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी के अनुसार, अरुण गोविल और दीपिका जी की फैन फॉलोइंग ग्रामीण और टीवी देखने वाले दर्शकों के बीच बहुत मजबूत है. इसलिए फिल्म को मोबाइल और टीवी के जरिए सीधे हर भारतीय परिवार तक पहुंचाने के लिए इसे सिनेमाघरों के बजाय सीधे डिजिटल और सैटेलाइट पर रिलीज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें | 32 साल पुराना नवरात्रि भजन, अनुराधा पौडवाल-सोनू निगम ने अपनी आवाज से बनाया अमर

Featured Video Of The Day
Neha Bora Controversial Statement: CEC की लड़ाई, 'बांग्लादेश' पर आई? नेहा के बयान पर मचा घमासान
Topics mentioned in this article
Panchayat
Ramayan 1987
Notice
Arun Govil