अनुपमा की सौतन बनीं थीं मदालसा शर्मा, पॉपुलैरिटी के बीच बताया क्यों छोड़ा शो, कहा- मैं फिल्म इंडस्ट्री से हूं

स्टार प्लस के टॉप सीरियल अनुपमा में अनुपमा की सौतन काव्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मदालसा चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ शो छोड़ने का कारण बताया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
अनुपमा में नजर आई थीं मदालसा शर्मा
नई दिल्ली:

मदालसा चक्रवर्ती (Madalsa Sharma) फिल्म के साथ-साथ टेलीविजन एक्ट्रेस हैं, उन्होंने सीरियल अनुपमा में वनराज शाह की दूसरी पत्नी और अनुपमा की सौतन काव्या शाह का किरदार निभाकर हर घर में अपनी खास जगह बनाई. मदालसा को सीरियल अनुपमा में काफी पसंद किया गया. उनकी और रूपाली गांगुली की कैट फाइट ने शो की टीआरपी को नंबर वन पर ला दिया था. 'अनुपमा' के सफलता का श्रेय मदालसा को भी जाता है, क्योंकि शो में उनका काफी पावरफुल किरदार था. एक्ट्रेस का जन्म 26 सितंबर 1991 को महाराष्ट्र में हुआ था. बता दें, उनकी मां शीला शर्मा भी जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस रही हैं. इसके अलावा उनके पिता सुभाष शर्मा भी निर्माता और निर्देशक हैं. उन्होंने मुंबई में ही अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी. मदालसा को कम उम्र में ही एक्टिंग और बॉलीवुड में करियर बनाने में रुचि हो गई. मदालसा की शादी मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती से हुई है. हाल ही में मदालसा ने NDTV से बात की और अपने करियर और अनुपमा शो के बारे में काफी रोचक खुलासे किए.

22 फिल्मों में किया काम

एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने हिंदी, साउथ और पंजाब की काफी फिल्में की हैं. करीब 20-22 फिल्में करने के बाद मैंने टेलीविजन पर शो अनुपमा से डेब्यू किया. शो नंबर 1 बन गया, टीआरपी हमेशा हाई रही. लेकिन शो को नंबर वन पर रखना इतना आसान नहीं होता. लेकिन हमारे प्रोड्यूसर ने इतना शानदार काम किया, कि इतने सालों तक शो नंबर वन रहा. मैं इतना कह सकती हूं कि मेरा सफर अच्छा रहा. टीवी शो को लेकर लोगों के दिलों में एक खास जगह है. क्योंकि टेलीविजन दर्शक रोज देखते हैं. टेलीविजन रोज लोगों को एंटरटेन करता है. जब भी बाहर जाओ तो लोग बहुत प्यार करते हैं. अभी भी लोग मुझसे आकर कहते हैं कि उन्होंने मेरा किरदार काव्या बहुत पसंद किया. 

ये भी पढ़ें- पंचायत के सिर से नंबर वन का ताज हिलाने आया टीवीएफ का नया शो, 5 दिनों में ही 7 मिलियन लोगों ने देखा

मदालसा शर्मा ने बताया क्यों छोड़ा अनुपमा शो

मदालसा शर्मा ने आगे कहा, मेरी रूपाली गांगुली से अच्छी बॉन्डिंग थी. मैंने 4 सालों तक यह शो किया है. जब आप लोगों से रोज मिलते हैं तो आपकी अच्छी दोस्ती हो जाती है. एक घरेलू माहौल बन जाता है. हमारे किरदार में क्यों ना हम दुश्मन हो, लेकिन हम सच में दुश्मन नहीं होते. जो हम रियल लाइफ में हैं वही होते हैं. जैसे ही हमारा सीन खत्म होता है, हम खुद होते हैं ना कि हमारा किरदार होता है. अनुपमा शो छोड़ते वक्त मुझे बिल्कुल भी डर नहीं लगा क्योंकि हम लाइफ में आगे बढ़ते हैं और 4 साल काम करना एक लंबा समय होता है. शो 15 साल का लीप ले रहा था, इसलिए प्रोड्यूसर राजन शाही और मैंने फैसला लिया था कि मैं यह शो नहीं करूंगी. क्योंकि 15 साल में आपका फेस बहुत बदल जाता है. मुझे स्क्रीन पर 15 साल ज्यादा ओल्डर नहीं दिखना था. यह तो एक गर्व की बात है कि आप ऐसे शो का हिस्सा रही हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है.

Advertisement

'फिल्मी बैकग्राउंड से हूं'

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मेरे पिता एक जाने माने डायरेक्टर- प्रोड्यूसर हैं. मेरी मां भी एक जाने मानी एक्ट्रेस रही हैं. मैं फिल्मी बैकग्राउंड से बिलॉन्ग करती हूं तो ऐसी कोई नई बात नहीं थी कि मैं एक अलग फील्ड से आई हूं. मेरे ससुर मिथुन चक्रवर्ती जी, मेरी सास सभी लोग फिल्म इंडस्ट्री से हैं. मुझे नहीं लगता कि मैं कोई अलग इंडस्ट्री में हूं. आपको आपकी मेहनत से ही काम मिलता है, मुझे जो भी काम मिला है, मेरी मेहनत से मिला है. मैं इसी तरीके से आगे काम करना चाहूंगी. अगर आपको लंबी रेस का घोड़ा बनना है तो आपको अपना टैलेंट दिखाना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- जब पर्दे के एक सीन ने रंजीत से छीन लिया था अपना घर, मां-बाप हुए थे शर्मिंदा, एक्ट्रेस से हाथ जोड़कर मांगी थी माफी

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी का बही खाता आया सामने!
Topics mentioned in this article
Bollywood News
Entertainment
Madalsa Sharma
Anupama
Tv News