फराह खान और रितेश देशमुख 'के साथ लॉक अप 2' में एंट्री करेंगी कंगना रनौत,  बनेंगी  'जनता की आवाज'

कंगना रनौत रियलिटी शो 'लॉक अप' के दूसरे सीजन में एंट्री करने के लिए तैयार हैं. 'क्वीन' एक्ट्रेस इस वीकेंड शो में 'जनता की आवाज' के तौर पर नज़र आएंगी और फराह खान व रितेश देशमुख के साथ शामिल होंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लॉक अप 2' में एंट्री करेंगी कंगना रनौत
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस कंगना रनौत रियलिटी शो 'लॉक अप' के दूसरे सीजन में एंट्री करने के लिए तैयार हैं. 'क्वीन' एक्ट्रेस इस वीकेंड शो में 'जनता की आवाज' के तौर पर नज़र आएंगी और फराह खान व रितेश देशमुख के साथ शामिल होंगी. जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि कंगना ने इस शो के पहले सीजन को होस्ट किया था. शो का दोबारा हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा, "यह शो हमेशा अपनी सच्चाई के लिए जाना जाता रहा है."

यह भी पढें- दुनिया की सबसे मशहूर किताब पर बनी थी यह फिल्म, पहले नहीं चली, लेकिन आज कहलाती है मास्टरपीस, इरफान खान की एक्टिंग ने जीता दिल

कंगना ने आगे कहा, "इस वीकेंड 'लॉक अप: सच या सजा' के पहले एलिमिनेशन के लिए जूरी या 'जनता की आवाज' के तौर पर फराह और रितेश के साथ जुड़ते हुए, मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि हर पसंद की एक कीमत होती है!"  रियलिटी शो के दूसरे सीजन के लॉन्च के दौरान प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बताया था कि कंगना रियलिटी शो की होस्ट के तौर पर क्यों वापस नहीं आ रही हैं. एकता ने बताया, "शो का पूरा फॉर्मेट, पूरा विजन और डेमोग्राफिक बदल गया है, जो जेलर-जज फॉर्मेट हमारे पास था, वह भी बदल गया है. ओरिजिनल शो की कोई भी चीज नहीं रखी गई है. न तो जेलर और न ही होस्ट. इसलिए मुझे यकीन है कि कंगना समझ गई होंगी." वहीं, 'लॉक अप 2' पहले दिन से ही सुर्खियों में बना हुआ है.

यह भी पढें- Ex CM की बहू, कम उम्र में हुई विधवा, किशोर कुमार ने मिलते ही किया प्रपोज, 7 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस से सिंगर ने की चौथी शादी

Advertisement

लोकप्रिय टेलीविजन एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने पुष्टि की है कि वे तलाक लेने जा रहे हैं. आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. उन्होंने कहा, "गौरव खन्ना और मेरा तलाक हो रहा है. हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. लोगों को अभी तक इसके बारे में पता नहीं है. यह फैसला हम दोनों ने लिया है. हम पिछले एक साल से इस बारे में बात कर रहे हैं." 'लॉक अप: सच या सजा' नेटफ़्लिक्स पर रात 8 बजे स्ट्रीम हो रहा है.

Featured Video Of The Day
भरत तिवारी में इंसाफ कब? तेरहवीं पर आंदोलन का ऐलान
Topics mentioned in this article
Kangana Ranaut
Kangana Ranaut Films
Kangana Ranaut News In Hindi
Kangana Ranaut News Updates
Lock Upp 2