गुम हैं किसी के प्यार में एक्ट्रेस ने किया तलाक का ऐलान, 5 साल की तोड़ी शादी, कहा- यह हम दोनों के लिए मुश्किल था

गुम हैं किसी के प्यार में एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर और शाका लाका बूम बूम एक्टर आदित्य कपाड़िया 2013 से एक-दूसरे के साथ हैं. जबकि उनकी शादी को 5 साल हो गए हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
GHKKPM एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया ने तोड़ी 5 साल की शादी
नई दिल्ली:

गुम हैं किसी के प्यार में सीरियल में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने फैंस को एक बुरी खबर दी है. दरअसल, उन्होंने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वह और उनके पति एक्टर आदित्य कपाड़िया अपनी 5 साल की शादी के बाद अलग हो रहे हैं. पोस्ट के साथ एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने लंबा नोट शेयर किया और अपने इस फैसले के बारे में बात की. वहीं बताया कि वह अलग होने के बाद भी एक-दूसरे की और उनके परिवार का सम्मान करेंगे. इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी काफी दुखी हैं और उनके इस फैसले पर सपोर्ट कर रहे हैं. 

तन्वी ठक्कर ने बताया- समझदारी के साथ लिया फैसला

तन्वी ठक्कर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पिछले कुछ महीनों में कई लोगों ने मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर चिंता जताई और सवाल पूछे. काफी सोच-विचार के बाद आदित्य और मैंने अलग-अलग रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. यह हम दोनों के लिए एक इमोशनल फैसला रहा है, जिसे हमने एक-दूसरे और अपने परिवारों के प्रति काफी सावधानी, सम्मान और समझदारी के साथ लिया है."

ये भी पढ़ें- लॉकअप सीजन 2 से इविक्ट हुआ पहला कंटेस्टेंट, आकांक्षा चमोला ने कुबूला- मुझे लड़कियां पसंद हैं

कपल ने की प्राइवेसी की मांग 

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "यहां कोई नेगेटिविटी या ड्रामा नहीं है. बस इसमें शामिल सभी लोगों के लिए शांति और बेहतरी की उम्मीद है. इस समय मैं मीडिया, इंडस्ट्री के दोस्तों और शुभचिंतकों से गुजारिश करती हूं कि वे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें जरूरी स्पेस दें. मैं इस बारे में किसी भी कॉल या सवाल का जवाब नहीं दूंगी. आपकी समझदारी, दयालुता और सहयोग के लिए धन्यवाद."

Advertisement

तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया के बारे में 

तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया की पहली मुलाकात एक दूसरे से करते हैं हम प्यार के सीरियल के सेट पर हुई थी. वहीं कुछ समय तक डेट करने के बाद 2013 में कपल ने सगाई कर ली. जबकि 16 फरवरी 2021 में दोनों ने शादी की. वहीं 19 जून को बेटे का जन्म हुआ. वर्कफ्रंट की बात करें तो तन्वी बहू हमारी रजनीकांत, गुम हैं किसी के प्यार में जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. जबकि आदित्य जस्ट मोहब्बत, शाका लाका बूम बूम में झुमरू के किरदार में पहचाने जाते हैं. इसके अलावा वह एक दूसरे से करते हैं प्यार हम में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुके हैं. वहीं कोड रेड, बड़े अच्छे लगते हैं और हिंदी-गुजराती फिल्मों में काम कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- पंचायत का ऐ राजा जी नहीं है नया गाना, सदियों से गाया जा रहा है बिहार का लोकगीत, जानते नहीं होंगे यह जानकारी

Advertisement
Featured Video Of The Day
खामेनेई की अंतिम यात्रा में 2 करोड़ लोग!
Topics mentioned in this article
Ghum Hain Kisi Ke Pyaar Mein
Shaka Laka Boom Boom
Tanvi Thakkar
Tv News
Ghkkpm