'मुझे मर्दों से नफरत है' गौरव खन्ना की पत्नी ने अब दिया ये विस्फोटक बयान, तलाक के पेपर तैयार बस साइन करना बाकी

लकअप 2 में हैरान कर देने वाले खुलासे करने के बाद आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने तेजस्वीर प्रकाश के साथ बातचीत में फिर कुछ ऐसी बातें बताईं जो उनके फैन्स को हैरान कर सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आकांक्षा चमोला के घरवाले नहीं जानते थे बायसेक्शुअल हैं वो!
Social Media
नई दिल्ली:

'लॉकअप 2' का फिनाले हो चुका है और श्रेया कालरा सीजन-2 की विनर रहीं. अब श्रेया तो गूगल पर ट्रेंड कर ही रही हैं इनके अलावा आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने मीडिया से बातचीत में शो के दौरान कही अपनी बातों पर चर्चा और जवाब देना शुरू कर दिया है. आकांक्षा चमोला ने मीडिया से बात की और कहा, ''इस रियलिटी शो के जरिए मेरे अंदर की कई पर्सनैलिटीज बाहर आईं. मुझे इसमें काफी मजा भी आया.''

कंटेस्टेंट द्वारा वीक प्लेयर कहे जाने पर आकांक्षा ने कहा, ''मैं बिल्कुल भी कमजोर खिलाड़ी नहीं थी. शो के अंदर राम कपूर हर किसी का माइंड वॉश करते थे. एक पल को तो, मैंने भी मान लिया था कि मेरा गेम काफी कमजोर है. लेकिन अब जब मैंने बाहर आकर शो को देखा, तो मैं काफी मजबूत दिखी. शो में चाहे सीक्रेट बताना हो, टास्क करना हो या फिर एटरटेनमेंट, सही बातों के लिए लड़ना हो... मैं इन सब चीजों में आगे रही हूं. मैंने बेशक शो न जीता हो, लेकिन लोगों का दिल जरूर जीता है.''

गौरव खन्ना से तलाक को पब्लिसिटी बताने के आरोपों पर उन्होंने करारा जवाब दिया और कहा, ''मुझे नहीं लगता कोई भी इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर टीआरपी के लिए बोलेगा कि मैं पति से तलाक ले रही हूं. कृपया मेरे घर पर आइए, मेरी लीगल टीम से बात कीजिए. शो में जाने से पहले तलाक की कानूनी फॉर्मैलिटीज पहले ही पूरी हो चुकी हैं. अब मेरा और गौरव का पेपर्स पर साइन करना बाकी है.'' बता दें, आकांक्षा और गौरव ने साल 2016 में शादी की थी. 10 साल बाद दोनों के तलाक के ऐलान से फैंस भी उदास हैं.

इसके अलावा आकांक्षा ने बताया कि उनके पिता शो में सीक्रेट रिवील से कुछ नहीं हैं. आकांक्षा ने कहा कि उनके माता-पिता को इस बारे में जानकारी नहीं थी कि वह बायसेक्शुअल हैं.  तेजस्वी के शो 'शटअप विद तेजस्वी' पर बात करते हुए आकांक्षा ने एक और हैरान करने वाली बात की. तेजस्वी ने आकांक्षा से कहा कि लोगों को आपका सीक्रेट दानने के बाद वो सच नहीं लगा. उन्हें लगा था कि आप और गौरव अलग नहीं हो रहे हैं. आकांक्षा ने कहा, मैंने कहा हमारा डिवोर्स हो रहा  है,  हम साथ नहीं रह रहे हैं लेकिन मैंने ये नहीं कहा कि हम दोस्त नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: नोरा फतेही इस स्टार फुटबॉलर को कर रहीं डेट? रिलेशनशिप को लेकर पूछा सवाल तो दिया ये जवाब

Advertisement

इस पर तेजस्वी ने उनसे कहा, आपने फिर ऐसा क्यों कहा कि आप उनसे शादी के बारे में कोई सलाह नहीं लेंगी. इसके जवाब में आकांक्षा कहती हैं कि मैं इस फेज में हूं कि आई एम ए मैन हेटर. मुझे इस समय कोई लड़का नहीं चाहिए जो मुझे सवाल दे, राय दे.

Featured Video Of The Day
'संदेशे आते हैं' गाते वक्त भावुक हुए सिंगर अनु मलिक, सेना नौजवानों को अर्पित किया गाना
Topics mentioned in this article
Gaurav Khanna
Akanksha Chamola
Lockupp 2
Entertainment
Bollywood