खतरों के खिलाड़ी में जाने से पहले बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना की हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप सीजन 2 में एंट्री हुई. जहां उन्होंने आकांक्षा चमोला के तलाक के अनाउंसमेंट पर खुलासा करने पर निराशा जाहिर की. वहीं सवाल करते हुए कहा कि हमने सिर्फ बात की थी और कोई अर्जी दाखिल नहीं हुई थी. कुछ भी ऑफिशियल नहीं था. इस पर आकांक्षा कहती हैं, क्योंकि तु्म्हें खतरों के खिलाड़ी में जाना था. वहीं आपस में बातचीत करने के बाद आकांक्षा चमोला ने बताया कि बच्चे न करने की वजह से उन्हें लोगों ने शर्मिंदा कराया और कहा- मुझे पब्लिक में लिंचिंग की गई.
गौरव खन्ना ने आकांक्षा से क्या कहा
शो में गौरव ने कहा, आपने मेरे ऊपर शो से 7 दिन पहले बॉम्ब गिरा दिया. मैं वहां जाकर स्टंट करूं या अपने दिमाग में चल रही उलझनों को संभालूं? लेकिन ठीक है. इसके बाद फराह खान दोनों को अकेले में बात करने का मौका देती हैं और गौरव कहते हैं, हमने मई में शो छोड़ने से पहले बात की थी. सभी सोच रहे हैं कि हमारे तलाक को एक साल या उससे ज्यादा हो गया है. वह सोच रहे हैं कि आकांक्षा शो के लिए ऑडिशन दे रही थीं और मैं मैं यह सहानुभूति के लिए कर रहा था.
ये भी पढ़ें- Lockupp 2 के जजमेंट डे का प्रोमो, गोविंदा की एंट्री, आकांक्षा को लगी फटकार, शिल्पा शिंदे-राम कपूर का आमना सामना
गौरव खन्ना ने कहा- हम अब भी कपल हैं
खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने जा रहे गौरव खन्ना ने आकांक्षा को समझाते हुए कहा कि वह अब भी कपल हैं. उन्होंने कहा, “लोगों ने इसे जिस तरह से लिया है उसे देखकर मैं बहुत हैरान हूं. यह तो पार्टी करने जैसी खुली जगह बन गई है. वे जैसी चाहें वैसी कहानियां बना रहे हैं और जो मन में आ रहा है, लिख रहे हैं. लेकिन मैं यह बर्दाश्त नहीं कर सकता कि वे आपके बारे में कुछ भी बुरा कहें क्योंकि कानूनी तौर पर हम अभी भी पति-पत्नी हैं और मैं आपका पति हूं. मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है कि लोग किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में बुरा बोलें, जिसके साथ मैं रहा हूं या अभी हूं”
गौरव के जाने के बाद आकांक्षा चमोला ने कही ये बात
गौरव खन्ना के जाने के बाद पामेला से बात करते हुए आकांक्षा चमोला ने कहा, “लगभग एक साल से मैं लोगों की बातें और बुरा-भला सुन रही हूं. बच्चे न चाहने की वजह से मुझे बुरा-भला कहा गया और शर्मिंदा किया गया. लोगों ने मुझसे कहा कि मैं उसे छोड़ दूं क्योंकि वह पिता बनना चाहता है. कहा गया कि मैं उसकी जिंदगी और माता-पिता बनने का उसका मौका बर्बाद कर रही हूं. लेकिन अब क्या आप यह भी स्वीकार नहीं कर सकते कि हम अलग हो रहे हैं?” वहीं राम कपूर ने आकांक्षा को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने कहा, “मेरे लिए हालात हर दिन और खराब होते जा रहे हैं. सबके सामने मेरी बेइज्जती की जा रही है. यह तो किसी डायन को सजा देने जैसा है.”
ये भी पढे़ं- कैलाश खेर ने गाया था स्टार प्लस के इस सीरियल का टाइटल ट्रैक, हर्षद चोपड़ा को बनाया स्टार, एक्ट्रेस हुई गायब