हर शुक्रवार सलमान खान भेजते हैं बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के लिए खाना, इस एक्स कंटेस्टेंट्स ने किया खुलासा

हाल ही में बिग बॉस 12 की एक कंटेस्टेंट का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो उन्होंने बिग बॉस के घर की याद में बनाया है. और बताया कि सलमान खान के घर का खाना कंटेस्टेंट्स का दिन बना दिया करता था.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
हर शुक्रवार सलमान खान भेजते हैं बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के लिए खाना
नई दिल्ली:

टेलीविजन इंडस्ट्री के वन ऑफ़ द मोस्ट पापुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं. बिग बॉस सीजन 12 की विनर रह चुकीं दीपिका कक्कड़ अपने बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर दीपिका के वीडियो बेहद पसंद किए जाते हैं. इस बीच हाल ही में दीपिका का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो खास दीपिका ने बिग बॉस के घर की याद में बनाया है. सबसे ज्यादा दीपिका को याद आ रहा है सलमान खान के घर का खाना जो घर से दूर, घर के खाने से दूर कंटेस्टेंट्स का दिन बना दिया करता था. तो आखिर दीपिका ने भाईजान को याद करते हुए क्या कहा चलिए आपको बताते हैं.

बिग बॉस में शुक्रवार को होती थी दावत

 एक तरफ जहां बिग बॉस सीजन 17 दिन ब दिन दिलचस्प होता जा रहा है. घर के अंदर लड़ाई झगड़े से लेकर प्यार तकरार तक सब देखने को मिल रहा है. इस बीच बिग बॉस सीजन 12 के विनर रह चुकीं दीपिका कक्कड़ को भी बिग बॉस का घर याद आ रहा है. दरअसल दीपिका ने खुद एक वीडियो बनाकर पुराने दिनों को याद किया है. उनकी यादों में बिग बॉस के घर का कोई कंटेस्टेंट नहीं है बल्कि सलमान खान के घर का खाना हैं जो हर शुक्रवार बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के लिए आया करता था. दीपिका ने बताया कि घर से दूर जब सब घर का खाना मिस करते थे तब सलमान खान के घर से आया ये खाना घर की याद दिला देता था. खाना जितना लजीज होता था उतना ही उसमें प्यार मिला होता था.

BB contestant shares a story about how Salman used to bring food for everyone on the set for housemates every weekend.
byu/AdUnlikely8132 inBollyBlindsNGossip

सलमान खान का प्यार 

 दीपिका ने आगे बताया कि खाने में वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन के लिए ढेर सारी वैरायटी हुआ करती थी. दो सब्जी, दाल, रायता वो सब कुछ जो किसी दावत में होता है. यही वजह है कि सभी कंटेस्टेंट्स को शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार हुआ करता था. दीपिका ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि शो के एंड में सलमान खान सबसे पूछते थे कि आज ये भेजा था , उम्मीद है आप सभी को पसंद आया होगा.  दीपिका ने आगे इस वीडियो में कहा कि चाहे कितने भी साल बीत जाएं घर के खाने की याद और भाई जान का ढेर सारा प्यार कभी नहीं भूल पाएंगी. सच ही तो है खाने का सीधा कनेक्शन दिल  से होता है, और दिल जीतने में सलमान खान का तो कोई मुकाबला है ही नहीं.

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी मामले से विपक्ष हिंदू वोटर साध रहा?
Topics mentioned in this article
Bigg Boss 17
Dipika Kakkar
Bigg Boss
Bigg Boss 12
Deepika Kakkar
Bigg Boss 12 Winner Deepika Kakkar