कौन बनाना चाहता था श्रीकृष्ण को बंदी? दूरदर्शन की महाभारत के इस एपिसोड में मिलेगा जवाब, यूटयूब पर दो करोड़ के पार

दूरदर्शन के सुनहरे दौर का महाभारत आज भी दर्शकों को आकर्षित करता है. यू ट्यूब पर इसके एपिसोड खूब देखे जाते हैं. एक एपिसोड श्रीकृष्ण को बंदी बनाने की कोशिश होती है, लेकिन कृष्ण अपने विराट रूप से सबको चकित कर देते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कौन बनाना चाहता था श्रीकृष्ण को बंदी, महाभारत के इस एपिसोड में मिलेगा जवाब
नई दिल्ली:

दूरदर्शन के सुनहरे दौर की सबसे चमचमाती यादों में जो सीरियल्स शामिल हैं. उन में एक नाम महाभारत का भी है. रामायण की तरह ही महाभारत देखने के लिए भी दर्शकों की दुनिया थम सी जाती थी. ऐसा सिर्फ दूरदर्शन पर ही नहीं था. अब जब उस दौर का महाभारत यू ट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर मौजूद है, तब भी वहां दर्शक इसके एपिसोड देखने से नहीं चूकते. महाभारत के एक एपिसोड में खुद भगवान कृष्ण को बंदी बनाने की कोशिश होती है. इस सवाल के साथ अपलोड हुए वीडियो को देखने के लिए दर्शक बार बार आ रहे हैं. शायद इसी वजह से वीडियो को धड़ाधड़ लिंक भी मिल रहे हैं. क्या आप भी जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब.

ये भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह का निधन? जानें क्या है सोशल मीडिया पर फैली खबर का सच

श्री कृष्ण को किसने बनाना चाहा बंदी?

ऐसी ही सवाल के साथ महाभारत का एक एपिसोड यू ट्यूब पर अपलोड हुआ है. भजन संग्रह नाम के चैनल पर आप इस वीडियो को देख सकते हैं. इस वीडियो में उस घटना का उल्लेख है जब खुद भगवान श्री कृष्ण पांडवों का दूत बन कर दुर्योधन से पांडवों के लिए पांच गांव मांगने आते हैं. तब दुर्योधन उन्हें बंदी बनाने की असफल कोशिश करता है. तब कृष्णजी भरी सभा में अपना विराट स्वरूप दिखाते हैं. करीब दो साल पहले अपलोड हुए इस वीडियो को 20 मिलियन हिट्स मिल चुके हैं. 130 के लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. कमेंट में दर्शक श्री कृष्ण की जय जयकार कर रहे हैं.

बीआर चोपड़ा की महाभारत

ये एपिसोड दूरदर्शन पर आने वाली बीआई चोपड़ा की महाभारत का है. बी.आर. चोपड़ा की महाभारत भारतीय टेलीविजन का एक यादगार धारावाहिक है. ये सीरियल 1988 में दूरदर्शन पर आया था और हर घर में देखा जाता था. इसकी कहानी महाभारत के महाकाव्य पर आधारित थी, जिसे बहुत ही सरल और प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया. कृष्ण, अर्जुन, भीष्म और द्रौपदी जैसे किरदार लोगों के दिलों में बस गए. संवाद इतने सशक्त थे कि आज भी याद किए जाते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
योगी का सपा-कांग्रेस से सीधा सवाल; हनुमानगढ़ी पर नमाज को लेकर बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Mahabharat
Shri Krishna
Doordarshan Mahabharat
Doordarshan Shri Krishna
TV Serial Mahabharat