39 एपिसोड का ये जासूसी शो बना था घर-घर की पसंद, किताबों के पन्नों से निकला हीरो, बाद में बड़े पर्दे पर भी छाया, IMDb पर 9.2 रेटिंग

एक दौर में दूरदर्शन पर एक ऐसा जासूस आया, जिसने अपनी तेज नजर और दिमाग से हर केस की गुत्थी सुलझाकर दर्शकों को दीवाना बना दिया. किताब से निकला यह किरदार टीवी पर सुपरहिट हुआ और बाद में बॉलीवुड तक पहुंचा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूरदर्शन का वो सुपरहिट जासूसी शो! दर्शक करते थे बेसब्री से इंतजार
नई दिल्ली:

एक दौर था जब घर-घर में मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया सिर्फ एक चैनल हुआ करता था. दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल का इंतजार पूरे परिवार को रहता था और जासूसी कहानियों का तो अलग ही क्रेज था. इन्हीं कहानियों में एक ऐसा जासूस भी था, जो अपनी तेज नजर, दिमाग और अनोखे अंदाज से मुश्किल से मुश्किल केस की गुत्थी सुलझा देता था. इसकी कहानी किसी आम काल्पनिक किरदार की नहीं, बल्कि मशहूर लेखक की किताबों से निकले एक ऐसे जासूस की थी, जिसे दर्शकों ने टीवी पर भी खूब प्यार दिया. 1990 के दशक में शुरू हुआ यह शो कई साल तक चला और इसके सीमित एपिसोड होने के बावजूद इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई. आज भी इसकी रेटिंग और फैन फॉलोइंग देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शो अपने समय से कितना आगे था. इस यादगार जासूसी सीरियल का नाम था 'ब्योमकेश बक्शी'.

शरदेंदु बंद्योपाध्याय की कहानियों से टीवी तक पहुंचा जासूस

दूरदर्शन पर प्रसारित ब्योमकेश बक्शी मशहूर बंगाली लेखक शरदेंदु बंद्योपाध्याय की कहानियों पर आधारित था. कहानी का केंद्र था कलकत्ता का जासूस ब्योमकेश बक्शी, जो अपने तेज दिमाग और बारीकी से जांच करने के अंदाज के लिए जाना जाता था. इस शो के डायरेक्टर बासु चटर्जी थे. इसमें रजित कपूर ने ब्योमकेश बक्शी और के.के. रैना ने उनके दोस्त अजीत बनर्जी का किरदार निभाया था. दोनों की जोड़ी ने शो को अलग पहचान दिलाई.

कम एपिसोड, लेकिन जबरदस्त लोकप्रियता

शो की शुरुआत 1993 में हुई और यह 1997 तक प्रसारित हुआ. हालांकि इसके एपिसोड की संख्या भले ही 39 थी, लेकिन हर कहानी में ऐसा सस्पेंस और रहस्य होता था कि दर्शक अगले केस का इंतजार करते रहते थे. आज भी शो को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है. इसकी IMDb रेटिंग 10 में 9.2 है. कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में जब पुराने लोकप्रिय टीवी शोज को दोबारा टेलीकास्ट किया गया, तब ब्योमकेश बक्शी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया.

ये भी पढ़ें: 19 साल पहले आए इस गाने में शाहरुख-सलमान समेत 30 स्टार्स का था कैमियो, श्रेया, सुनिधि, उदित नारायण की आवाज का जादू, आज भी बजते ही झूमने लगते हैं लोग

Advertisement

2015 में सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया ब्योमकेश का किरदार

टीवी के बाद यह मशहूर जासूस बड़े पर्दे पर भी पहुंचा. साल 2015 में ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी!' नाम से फिल्म रिलीज हुई, जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई. फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था और इसमें सुशांत के साथ आनंद तिवारी, नीरज काबी, स्वास्तिका मुखर्जी और मेयांग चांग जैसे कलाकार नजर आए. फिल्म को पीरियड मिस्ट्री-थ्रिलर के अंदाज में पेश किया गया था.

35 करोड़ के बजट में बनी, बॉक्स ऑफिस पर रही औसत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का अनुमानित बजट करीब 35 करोड़ रुपये था. दुनियाभर में फिल्म ने लगभग 47 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसे औसत प्रदर्शन करने वाली फिल्म माना गया, लेकिन सुशांत के एक्टिंग और फिल्म के डार्क मिस्ट्री ट्रीटमेंट की आज भी चर्चा होती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
झारखंड कब आएंगे राहुल गांधी? कांग्रेस प्रवक्ता क्या बोले?
Topics mentioned in this article
Byomkesh Bakshi
Entertainment
Doordarshan
Detective Series