दूरदर्शन का 37 साल पुराना यह शो था मिलेनियल्स का फेवरेट, 'टाइम ट्रैवल' शो में साइकिल से बना कंप्यूटर, संडे को टीवी के आगे टकटकी लगाए रहते थे दर्शक

दूरदर्शन (Doordarshan) पर 80 और 90 के दशक में एक से एक शो पेश किए, जो बच्चों, जवानों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद आए. ये शोज ज्ञान और मनोरंजन से भरपूर थे. 37 साल पहले ऐसा ही एक शो आया था, जो उस समय के टीनेज बच्चों को काफी पसंद आया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूरदर्शन का 37 साल पुराना यह शो था मिलेनियल्स का फेवरेट
youtube
नई दिल्ली:

दूरदर्शन (Doordarshan) पर 1980 और 90 के दशक में एक से एक शो पेश किए, जो बच्चों, जवानों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद आए. ये शोज ज्ञान और मनोरंजन से भरपूर थे. 37 साल पहले ऐसा ही एक शो आया था, जो उस समय के टीनेज बच्चों को काफी पसंद आया था.  उस जमाने में दूरदर्शन का अलग ही क्रेज था. आज भले ही टीवी से लेक ओटीटी तक रोज नहीं फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन उस दौर में दूरदर्शन ही लोगों के मनोरंजन का साधन था.

आज हम जिस शो के बारे में बताने जा रहे हैं, उस शो को मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आनंद मेहंद्रू ने बनाया था. खास बात यह है कि उस दौर में आज के  कई बड़े नाम शो का हिस्सा थे. इस शो में उर्मिला मातोंडकर, आशुतोष गोवारिकर और अक्षय आनंद लीड रोल में थे. वहीं  करण जौहर (Karan Johar) ने  टीनएज बच्चे का रोल प्ले किया  था. इस शो का नाम है इंद्रधनुष (Indradhanush) है. इंद्रधनुष उस दौर में अपने समय से आगे कि कहानी बयां करती थी. शो में टाइम ट्रैवल को दिखाया गया था. इस शो की तुलना ओटीटी सीरीज स्ट्रैंजर थिंग्स (Stranger Things) के साथ हुई थी. इंद्रधनुष को IMDb ने भी टॉप रेटिंग दी है, इसे से 8.1 रेटिंग मिली है.

यह भी पढ़ें: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का फैंस को तोहफा, आखिरी गाने में जिंदगी को लगाया गले, सुनते ही कर बैठेंगे प्यार

क्या थी कहानी?

शो में ऐसे बच्चों की कहानी दिखाई गई है,जो ग्रुप एक कंप्यूटर बनाता है. यह कंप्यूटर एंड्रोमेडा गैलेक्सी के एक एलियन राजकुमार का घर बन जाता है. वहअपने दुश्मनों से भाग रहा है. इसके बाद शो में ट्विस्ट आता है.. अजीब अजीब घटनाएं होने लगती है. अक्षय आनंद ने बताया था कि शो में इस्तेमाल किया गया कंप्यूटर साइकिल से जुड़ी मशीन से बनाया गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रामानंद सागर के पोते शिव सागर को रणबीर कपूर भगवान के रोल में नहीं स्वीकार्य, साई पल्लवी और यश की कास्टिंग पर कही ये बात

Advertisement

13 एपिसोड सबके सब हिट

इंद्रधनुष शो टीवी का सबसे सुपरहिट शो था. उस दौर में बच्चे या जवान इस शो के दीवाने थे. यह पहले एपिसोड से हिट और हर एपिसोड के साथ इसका क्रेज लोगों में बढ़ता गया. 

Topics mentioned in this article
Indradhanush
Indradhanush 1989
Indradhanush Doordarshan Serial
Indradhanush Programme
Indradhanush TV Show