दूरदर्शन का 10 एपिसोड वाला शो, सुनील ग्रोवर को मिला फर्स्ट ब्रेक, हुआ ऐसा हिट कि कोरोना में दोबारा टेलीकास्ट

आज कॉमेडी की दुनिया में बड़ा नाम बन चुके सुनील ग्रोवर को पहला बड़ा मौका जसपाल भट्टी के मशहूर शो से मिला था. सिर्फ 10 एपिसोड वाले दूरदर्शन के शो ने जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की. इस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लॉकडाउन में इसको दोबारा टेलिकास्ट किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूरदर्शन का पॉपुलर शो है फ्लॉप शो
नई दिल्ली:

आज सुनील ग्रोवर टीवी और फिल्मों का बड़ा नाम हैं. उनकी मिमिक्री और कई किरदार दर्शकों के बीच बेहद पसंद भी किए जाते हैं. लेकिन उनके करियर की शुरुआत जिस शो से हुई. उसकी कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है. खास बात ये है कि उस शो के सिर्फ 10 एपिसोड बने थे. फिर भी उसने ऐसी पहचान बनाई कि दशकों बाद भी लोग उसे नहीं भूले. इतना ही नहीं कोरोना लॉकडाउन के दौरान उसे दोबारा टीवी पर दिखाया गया और दर्शकों ने फिर उतना ही प्यार दिया. दिलाया था. उसी मजेदार शो से सुनील ग्रोवर के करियर की शुरुआत भी हुई थी.

सुनील ग्रोवर को मिला था फर्स्ट ब्रेक

जिस शो ने सुनील ग्रोवर के करियर को शुरुआती उड़ान दी, उसका नाम था फ्लॉप शो. नाम भले ही फ्लॉप शो था लेकिन ये हुआ बड़ा हिट था. हास्य और व्यंग्य से गंभीर समस्याओं को उठाने वाले जसपाल भट्टी का ये एक दिलचस्प शो था. सुनील ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो चंडीगढ़ में कॉलेज की पढ़ाई कर रहे थे. तब जस्पाल भट्टी ऑडिशन लेने उनके कॉलेज पहुंचे थे.सुनील ने यूं ही ऑडिशन दे दिया. उन्हें लगा कि उनका परफोर्मेंस कुछ खास नहीं रहा. लेकिन जस्पाल भट्टी ने उनका टैलेंट पहचाना और उन्हें चुन लिया. उस समय मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे. इसलिए भट्टी की टीम का एक मेंबर खुद उन्हें ये खुशखबरी देने पहुंचा था.

ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी ने कहा उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को दिलाई पहचान, बोले- रवि किशन को 25000 रुपए मिलते थे और मुझे 1 लाख

दूरदर्शन का 10 एपिसोड वाला शो

इस शो को जस्पाल भट्टी ने लिखा और निर्देशित किया था. उनकी पत्नी सविता भट्टी इसकी प्रोड्यूसर थीं और उन्होंने भी इसमें एक्टिंग की थी. हैरानी की बात ये है कि इस शो के केवल 10 एपिसोड बनाए गए थे. बावजूद इसके ये इंडियन टेलीविजन के सबसे यादगार कॉमेडी सटायर शो में गिना जाता है.

Advertisement

कोरोना के दौर में फिर आया टीवी पर

साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन ने फ्लॉप शो का दोबारा टेलिकास्ट किया. नई पीढ़ी ने भी इसे पसंद किया जबकि पुराने दर्शकों के लिए ये यादों का सफर बन गया. यही वजह है कि इतने कम एपिसोड वाला ये शो आज भी भारतीय टीवी इतिहास का एक क्लासिक माना जाता है.

ये भी पढे़ं- लता मंगेशकर का 62 साल पुराना वो कालजयी गाना, मनोज कुमार के कहने पर डायरेक्टर ने सुना तो डायरेक्टर सिर पर जूता मारने के लिए था तैयार

Advertisement
Featured Video Of The Day
डेढ़ साल के मासूम बच्चे की हत्या, Firozabad में आरोपी का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली
Topics mentioned in this article